Skip to main content

ताजा खबर

06 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

06 जनवरी Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Jasprit Bumrah And Ricky Ponting (Pic Source-X)

1) फॉलोऑन मिलने के बाद शान मसूद और बाबर आजम ने रचा इतिहास, पाक ने पहली बार किया ऐसा

कप्तान शान मसूद और बाबर आजम के बीच रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की। फॉलो-ऑन के लिए कहे जाने के बाद, दोनों ने पहले विकेट के लिए 205 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें जीवित हो गईं। यह फॉलोऑन के दौरान पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘आपने वॉशिंगटन सुंदर को क्यों खिलाया’ BGT के लिए भारतीय टीम में खिलाड़ी के सेलेक्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

बीजीटी सीरीज में टीम इंडिया की हार के बाद, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश ने कहा- टीम इंडिया के सेलेक्शन पर सवाल उठाया जाना चाहिए। कुछ को सिर्फ प्रेरणा के आधार पर चुना गया, जैसे नीतीश कुमार रेड्डी। टीम में बैलेंस की समस्या थी, पता नहीं हम ऑलराउंडर खिलाड़ियों के प्रति इतने दिवाने क्यों हैं कि हमें टीम में हरफनमौला खिलाड़ी चाहिए। हम गेंदबाजों का चयन इस आधार पर करते हैं कि वे कैसी बल्लेबाजी करेंगे? (पढ़ें पूरी खबर)

3) “23 फरवरी को पाकिस्तान को हराकर सारी वाहवाही लूटेंगे, लेकिन WTC का क्या?”- कैफ ने टीम इंडिया को लताड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने टीम को लताड़ा, उनमें से एक मोहम्मद कैफ भी थे। कैफ ने  कहा कि भारत को एक टेस्ट टीम बनाने की जरूरत है। उनका कहना है कि अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया वाहवाही लूट लेगी और फिर से वाइट बॉल की चैंपियन टीम कहलाएगी, मगर WTC का क्या। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ऋषि धवन ने किया इंडियन व्हाइट बॉल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान, बोले- मैं भारी मन से…

धाकड़ ऑलराउंडर ऋषि धवन ने भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। धवन ने लिमिटेड ओवर की क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप फेज के अंतिम दिन के बाद किया, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की टीम अगले फेज में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई। हालांकि, वे कम से कम इस सीजन हिमाचल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) BGT 2024 के बाद 16 दिन का ब्रेक…22 जनवरी से इस देश की मेजबानी करेगा भारत; देखें शेड्यूल

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का अंत टीम इंडिया के लिए निराशानजक रहा, सिडनी टेस्ट 6 विकेट हारने के बाद भारत ने सीरीज तो 1-3 से गंवाई ही साथ ही टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी अधूरा रह गया। 5 जनवरी को खत्म हुए सिडनी टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम के पास आराम करने के लिए 16 दिन का ब्रेक है। टीम इंडिया को अब जनवरी के अंत में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग से रिकी पोंटिंग भी हुए इंप्रेस, तारीफ करते हुए कह दी बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांच मैच में 32 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर प्रशंसा की। रविवार को पोटिंग ने कहा कि उन्होंने मेजबान टीम के शीर्ष क्रम को अलग-अलग समय पर कमजोर साबित किया। बुमराह ने सीरीज में सर्वाधिक विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद भारत इस सीरीज में 1–3 से हार गया। बुमराह को हालांकि सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। (पढ़ें पूरी खबर)

7) बाबर-मसूद ने 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार को टाला

स्टार बल्लेबाज शान मसूद और बाबर आजम ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। शान मसूद और बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। इस जोड़ी ने 2003 में इमरान फरहत और तौफीक उमर द्वारा अफ्रीका के खिलाफ बनायी गई सबसे बड़ी पार्टनरिशप को तोड़ा। शान मसूद ने शतक लगाया लेकिन पूर्व कप्तान बाबर आजम शतक लगाने से चूक गए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा, रोहित-कोहली मामले पर भी रखा अपना पक्ष

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के लिए पूरी टीम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका मानना है कि बल्लेबाजों को मैच जीतने के लिए बड़े स्कोर बनाने होंगे, 160-170 रनों से मैच नहीं जीत सकते हैं। वहीं रोहित और कोहली के फॉर्म को लेकर पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने अपना पक्ष रखा है। कोहली की फॉर्म को लेकर गांगुली ने भी हैरानी जताई है, हालांकि उनको उम्मीद है कि स्टार बल्लेबाज ऑफ स्टंप की समस्या से बाहर निकल जायेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

9) इस सीरीज में मोहम्मद सिराज…, BGT 2024-25 में भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी निराश हैं। उनके मुताबिक इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पास तीसरा महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज नहीं था और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चोपड़ा ने कहा कि, ‘तेज गेंदबाजी पैक है। टीम इंडिया इस पैक को अच्छी तरह से तैयार नहीं कर पाया। मोहम्मद शमी टीम के साथ नहीं थे और इसी वजह से हमारा गेंदबाजी लाइनअप थोड़ा कमजोर था। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...