Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर के पाॅन्टिंग पर तीखे कमेंट का सौरव गांगुली ने किया बचाव, जानें दादा ने क्या कहा?

Sourav Ganguly and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 22 नवंबर से शुरू हो रही बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटरों द्वारा लगातार बयानबाजी की जा रही है।

इसी क्रम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पाॅन्टिंग ने पूर्व कप्तान और इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे, विराट कोहली को लेकर चिंता जाहिर की थी। पाॅन्टिंग के इस बयान पर भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि वह कोहली की फाॅर्म की चिंता छोड़ें और ऑस्ट्रेलियाई टीम पर ध्यान दें।

दूसरी ओर, गंभीर को अब इस बयान पर पूर्व भारतीय कप्तान और दादा के नाम से मशहूर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का साथ मिला है। गांगुली का कहना है कि जो कुछ भी गंभीर ने कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है।

सौरव गांगुली ने किया गौतम गंभीर के बयान का बचाव

बता दें कि हाल में ही Revzsports के साथ एक चर्चा में गांगुली ने कहा- मैं बस यही कहूंगा कि उसे रहने दो। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो कहा, उस पर मैंने कुछ आलोचना देखी। वह (गंभीर) ऐसा ही है, उसे वैसा ही रहने दो।

जब उसने आईपीएल जीता, तो वह वैसा ही था, आप उस पर फिदा हो रहे थे। सिर्फ इसलिए कि वह तीन टेस्ट मैच और एक वनडे सीरीज हार गए हैं, सीधी बात को अच्छी तरह से नहीं देखा गया है। लेकिन वह ऐसा ही है।

गांगुली ने आगे कहा- जब से मैंने क्रिकेट देखा है, ऑस्ट्रेलियाई आपके लिए कठिन रहे हैं। उन्होंने अपना क्रिकेट इसी तरह से खेला है, चाहे वह (स्टीव) वॉ हों, पोंटिंग हों या (मैथ्यू) हेडन हों। इसलिए, गंभीर ने जो कहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह ऐसा ही है, और वह लड़ता है, प्रतिस्पर्धा करता है। तो आइए हम उसे एक मौका दें। उसे कोचिंग में अभी दो-तीन महीने ही हुए हैं और आप उस पर फैसला सुना रहे हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 55: PBKS बनाम DC मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, PBKS vs DC: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 55वें मैच में, पंजाब किंग्स सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में...

10 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात...

RR vs GT, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम गुजरात मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs GT: top 10 memes (image via X) गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़ते हुए, शनिवार (9 मई) को जयपुर में हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले...

IPL 2026: एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान राॅयल्स को 77 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी सीजन का 52वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए...