Skip to main content

ताजा खबर

मैं उम्मीद करता हूं कि विराट और रोहित इंडिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT 2024 में ज्यादा से ज्यादा रन बनाए: माइकल वॉन

Michael Vaughan and Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली से यह अपील की है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दे। बता दें कि, अगर टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 5 मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना बेहद जरूरी है।

हाल ही में टीम इंडिया ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खिलाड़ी इस सीरीज में फ्लॉप रहे थे। ऋषभ पंत, शुभमन गिल और सरफराज खान के अलावा कोई भी अन्य खिलाड़ी टीम इंडिया की ओर से अपनी छाप नहीं छोड़ पाया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज में सभी को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है।

हालांकि इस टेस्ट सीरीज से पहले माइकल वॉन ने फॉक्स क्रिकेट को बताया कि, ‘अगर इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी है तो विराट कोहली और रोहित शर्मा को ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मैं उम्मीद करता हूं कि इन दोनों ही खिलाड़ियों से धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिले। हालांकि उनके लिए यह चीज इतनी आसान नहीं होने वाली है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी अटैक बहुत ही मुश्किल है और उनको उनके ही घर में हराना किसी भी टीम के लिए इतनी आसान बात नहीं है।

अगर आपको यह कारनामा करके दिखाना है तो आपको अपनी तकनीक को बेहतर करना होगा और सकारात्मक मानसिकता के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना होगा। भले ही दोनों बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म है लेकिन उन्हें एक बार फिर से अपनी छाप छोड़नी होगी।’

विराट इस समय अपने फॉर्म के लिए लड़ रहे हैं: माइकल वॉन

माइकल वॉन ने आगे कहा कि, ‘पिछली बार जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी तब गाबा में टारगेट चेज करने के लिए विराट कोहली नहीं थे। लेकिन मैं उनको लेकर अभी भी चिंतित हूं।

मिचेल सैंटनर के खिलाफ जो फुलटॉस भारतीय बल्लेबाज ने छोड़ी थी वो विराट कोहली नहीं थे। इस समय हर एक मिनट विराट कोहली अपने फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं।’

আরো ताजा खबर

ईशान किशन ने दलीप ट्राॅफी फाइनल में ठोका दोहरा शतक, साथ ही तोड़े इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी के जारी सीजन का फाइनल मैच 6 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में...

ईशान किशन ने रचा इतिहास, तोड़ा दिनेश कार्तिक का खास रिकाॅर्ड, 39 साल बाद कर दिया बड़ा कारनामा

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

क्या दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान किशन भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर सकते हैं?

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) दलीप ट्राॅफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए।...

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती...