Skip to main content

ताजा खबर

06 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

06 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Photo Source: X/Twitter)

1) जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन, इंग्लैंड के खिलाफ अधिकतर मैचों से हो सकते हैं बाहर

पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “लाड-प्यार देना बंद करो….” टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सुनील गावस्कर की चेतावनी

पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने मांग की है कि रोहित और विराट को रणजी में खेलना चाहिए, ताकि वह अपनी गलतियों में सुधार कर सके। उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि अगले 8-10 दिन भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम होने वाले हैं, जिससे वो अच्छे और ईमानदार नजरिया रखकर खुद को देखें। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्टार कल्चर को खत्म करना होगा। खिलाड़ियों को हर समय अपने आप को उपलब्ध रखना होगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

3) ICC के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट को बदलने के मूड में हैं इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड, ये है योजना

इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और आईसीसी टेस्ट क्रिकेट को बांटने की प्लानिंग कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी के चेयरमैन जय शाह तीनों बोर्ड के साथ मिलकर चाहते हैं कि ये तीनों बड़े देश ज्यादा से ज्यादा एकदूसरे के साथ टेस्ट क्रिकेट खेलें। फैंस को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जैसी ब्लॉकबस्टर सीरीज लगभग हर दूसरे साल देखने को मिले। जय शाह, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन माइक बैर्ड और इंग्लैड क्रिकेट बोर्ड के चीफ रिचर्ड थॉम्पसन इस महीने के आखिर में एक मीटिंग कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) सिडनी टेस्ट 3 दिन में खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया, घर वापस आने के लिए नहीं मिल रहा टिकट

सिडनी टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की वजह से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गई है। दरअसल, भारत के दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत 7 जनवरी को होना था और पूरी टीम को 8 तारीख को घर वापसी की उड़ान भरनी थी। अब मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की वापसी के टिकट का इंतजाम कर रहा है, जैसे ही टिकट मिलेगी तो खिलाड़ी घर लौट सकेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

5) गंभीर को क्रेडिट मिलने की वजह से रोहित शर्मा ने बीच मैच में दिया इंटरव्यू? मांजरेकर के बयान ने मचाई खलबली

गौतम गंभीर को रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर करने का क्रेडिट मिल रहा था इस वजह से बीच मैच में भारतीय कप्तान ने इंटरव्यू कर सफाई दी, ऐसा कुछ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा एक्सपर्ट संजय मांजरेकर का मानना है। खराब फॉर्म के चलते रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट ना खेलने का फैसला किया था, उनकी गैरमौजूदगी में टीम में शुभमन गिल की एंट्री हुई और जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली। (पढ़ें पूरी खबर)

6) सुनील गावस्कर के अपमान पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ी चुप्पी, मानी अपनी गलती; जानें क्या है माजरा

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सेरेमनी में सुनील गावस्कर को ही ना बुलाना भारतीय लीजेंड प्लेयर के लिए अपमान की बात है। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया और 10 साल बाद खिताब पर कब्जा जमाया। जब टीम को सेरेमनी के दौरान ट्रॉफी सौंपने की बारी आई तो स्टेज पर एलन बॉर्डर ही नजर आए, किसी ने सुनील गावस्कर को स्टेज पर बुलाया ही नहीं। इसको लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हम मानते हैं कि यह बेहतर होता यदि एलन बॉर्डर और सुनील गावस्कर दोनों को मंच पर आने के लिए कहा जाता।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) BGT 2024 के बाद 16 दिन का ब्रेक…22 जनवरी से इस देश की मेजबानी करेगा भारत; देखें शेड्यूल

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का अंत टीम इंडिया के लिए निराशानजक रहा, सिडनी टेस्ट 6 विकेट हारने के बाद भारत ने सीरीज तो 1-3 से गंवाई ही साथ ही टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना भी अधूरा रह गया। 5 जनवरी को खत्म हुए सिडनी टेस्ट के बाद अब भारतीय टीम के पास आराम करने के लिए 16 दिन का ब्रेक है। टीम इंडिया को अब जनवरी के अंत में इंग्लैंड की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड का भारत दौरा 22 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) एबी डिविलियर्स ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में दरार की खबरों पर कहा, “जब धुआं होता है…”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की 1-3 से सीरीज हारने के बाद, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने ड्रेसिंग रूम में दरार की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। डिविलियर्स ने कहा कि,  “मुझे पता है कि कुछ अफवाहें उड़ी हैं। मैं हैरान नहीं हूं। जब धुआं होता है, तो आग भी लगती है। मैं ऐसे ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहा हूं जहां यह शत्रुतापूर्ण रहा है। खास तौर पर जब आप घर से दूर होते हैं तो आप अपने परिवार को याद करते हैं और आप अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

9) विजय हजारे ट्रॉफी में फेल होकर घर लौटे Rinku Singh, परिवार के साथ बिताया समय

जब भी Rinku Singh को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, वो हर बार अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है, ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। जहां रिंकू ने इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अपने कुछ लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में Rinku Singh ने उत्तर प्रदेश टीम की कप्तानी की थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम ज्यादा सफल नहीं हो पाई। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Krunal Pandya घरेलू क्रिकेट में कमाल की कप्तानी कर रहे हैं, Baroda टीम के लिए शेयर किया खास पोस्ट

साल 2021 में Krunal Pandya ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच खेला था, उसके बाद वो लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित करने में लगे हुए हैं। साथ ही क्रुणाल ने इस बार रणजी ट्रॉफी से लेकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में Baroda टीम की शानदार कप्तानी की है। ऐसे उन्होंने अपनी टीम के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...