Skip to main content

ताजा खबर

Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान क्रिस लिन ने टी10 फॉर्मेट और आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Chris Lynn. (Photo by Ryan Pierse/Getty Images)

जिम एफरो टी10 लीग 2024 में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज क्रिस लिन जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स की ओर से खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। जोबर्ग बांग्ला टाइगर्स 29 सितंबर को केप टाउन सेम्प आर्मी के खिलाफ फाइनल मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलेगी।

हालांकि इस फाइनल से पहले क्रिस लिन ने जिम एफरो टी10 लीग टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दिया और साथ ही उन्होंने अपनी टीम की भी जमकर प्रशंसा की। Crictracker से बात करते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर भी अपना पक्ष रखा।

क्रिस लिन से सवाल पूछा गया था कि उन्होंने और सुनील नारायण ने मिलकर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से पावरप्ले में 105 बनाने की रिकॉर्ड को बनाया था जिसको आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तोड़ा। इस पर अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि, ‘सुनील नारायण सच में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पावरप्ले में 105 रन बनाना बहुत ही बड़ी बात है। हम लोग बेंगलुरु में थे। चहल काफी अच्छे गेंदबाज हैं और हमने उनके खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हम लोग 99 रन पर थे और आखिरी गेंद पर मैंने छक्का जड़ा और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

इस साल हेड ने भी हर ओवर में 15 से 20 रन बनाए और उन्होंने सच में आक्रामक बल्लेबाजी की और इस रिकॉर्ड को तोड़ा। मैं खुद उनके लिए काफी खुश हूं।’

सवाल: जिम एफरो टी10 लीग में भी हमने खिलाड़ियों द्वारा शतक बनाने को देखा। आप खुद टी20 फॉर्मेट में काफी मैच खेल चुके हैं। हमने सर्वश्रेष्ठ स्कोर को भी टूटते हुए देखा है। आप इस टूर्नामेंट को लेकर क्या बोलना चाहेंगे?

क्रिस लिन: यह क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप है और सभी खिलाड़ी यही चाहते हैं कि आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बड़े से बड़ा स्कोर बनाए। हमें किसी को भी कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि विकेट भी सभी के लिए समान है और गेंद भी एक ही साइज की है साथ ही बाउंड्री भी सबके लिए बराबर है। जिंबाब्वे में मेरा पहली बार है और खिलाड़ी भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन दुनिया के सामने रखना चाहते हैं। हम यही चाहते हैं कि इस टूर्नामेंट को शानदार तरीके से खत्म करें। क्या युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने की इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है।

सवाल: जब टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी तब इस पर भी सवाल उठाए गए थे। टी10 प्रारूप भी अभी अपने शुरुआती समय में है। इस फॉर्मेट को लेकर आप क्या बोलना चाहेंगे?

क्रिस लिन: सबसे अच्छी बात इस फॉर्मेट की है कि आप एक ही दिन में तीन मैच खेल सकते हैं। कभी-कभी आपको एक ही दिन में दो मैच खेलने पड़ते हैं और खिलाड़ी के लिए भी अच्छी चुनौती है कि उन्हें अलग-अलग टीमों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन दिखाने का मौका मिले। टी10 फॉर्मेट की अभी शुरुआत है और खिलाड़ियों को अभी इसको समझने में थोड़ा समय और लगेगा।

सवाल: जैसे टी20 फॉर्मेट अंतरराष्ट्रीय स्तर में एक नया मुकाम हासिल कर चुका है क्या टी10 प्रारूप भी ऐसा ही हो सकता है?

क्रिस लिन: यह काफी अच्छा सवाल है। मेरा व्यक्तिगत मानना है कि टी20 फॉर्मेट फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए ज्यादा बेहतर है। इसे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में ही रहना चाहिए क्योंकि दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आते हैं और उनके लिए चार दिन या वनडे मैच खेलने लगातार इतना आसान नहीं है।

सवाल: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी अभी शुरू होने वाली है। क्या ऑस्ट्रेलिया भारत के जीत के सिलसिले को तोड़ पाएंगे?

क्रिस लिन: मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है लेकिन इंडिया को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। वो काफी मजबूत टीम है। ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो इस समय ट्रेविस हेड काफी अच्छे फॉर्म में है। अगर हेड नंबर चार पर भी बल्लेबाजी करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी लाइनअप में काफी मजबूती है।

भारत के पास अश्विन और जडेजा है लेकिन हमारे पास भी जोश हेजलवुड और स्टार्क हैं। यह काफी अच्छी सीरीज होगी लेकिन मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया को हरा देगी।

सवाल: आपने कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर की कप्तानी में क्रिकेट खेला है। एक कोच के रूप में आप उनके बारे में क्या कहना चाहेंगे?

क्रिस लिन: गौतम गंभीर काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और उनके साथ मैंने ओपनिंग भी की है। उनकी मानसिकता सच में जबरदस्त है। गौतम गंभीर को सिर्फ जीतना पसंद है। वो और किसी चीज के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं। उनकी लोग आलोचना करते हैं लेकिन टीम इंडिया को हराना बहुत ही मुश्किल है।

विराट कोहली भारतीय टीम के साथ में है और ऑस्ट्रेलिया के पास भी काफी अच्छे कोच हैं। एंड्रयू मैकडोनाल्ड की कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

सवाल: आपकी पसंदीदा टी10 यादें क्या है?

क्रिस लिन: हम लोग एक मैच खेल रहे थे जिसमें मैं 91 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था और मेरे साथ एडम लिथ थे। अंतिम ओवर था और सभी छह गेंदें एडम लिथ ने खेली। मैं दूसरे छोर पर खड़ा हुआ था और मुझे काफी गुस्सा भी आ रहा था।

हालांकि सबसे अच्छी बात यह थी कि मैं अपने पहले टी10 टूर्नामेंट को जीता था और यही मेरे लिए हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। दुनिया में ऐसे कई खिलाड़ी है जो टी20 फॉर्मेट में ही क्रिकेट खेलते हैं। आंद्रे रसल, कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन। हालांकि सभी मैच को अपने नाम करना चाहते हैं।

सवाल: दुनियाभर के ऐसे तीन खिलाड़ी जिनको आप टी10 फॉर्मेट में अपनी टीम में शामिल करना चाहते हैं?

क्रिस लिन: क्रिस गेल, जसप्रीत बुमराह, लासिथ मालिंगा। बुमराह और मलिंगा के आने से टीम के चार ओवर सुरक्षित हो जाएंगे और हमें सिर्फ बचें हुए 6 ओवर में रन को रोकना होगा। क्रिस गेल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने कई शतक बनाए हैं।

सवाल: जिम एफरो टूर्नामेंट में अपने कई युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की है। उन्होंने आपसे किस चीज को लेकर सवाल पूछा है?

क्रिस लिन: सभी युवा खिलाड़ी काफी अच्छा है। सभी जिंबाब्वे के टैलेंटेड खिलाड़ी है। सबसे अच्छी बात यह है कि युवा खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा चीजों के बारे में पता है और उन्हें आप हमेशा ही चीजों को ध्यान से सुनते हुए देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...