Skip to main content

ताजा खबर

03 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

03 जनवरी Evening News Headlines आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. वनडे फॉर्मेट से छीनी जाएगी रोहित शर्मा की कप्तानी, हार्दिक पांड्या करेंगे टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में लीड: रिपोर्ट

रोहित शर्मा का भारतीय टीम के कप्तान के रूप में भविष्य सवालों के घेरे में है। टेस्ट क्रिकेट में उनके हालिया संघर्ष और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट से बाहर होने के उनके फैसले के बाद, वन-डे इंटरनेशनल में उनकी कप्तानी चर्चा का विषय बन गई है। परिणामस्वरूप, बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत के लिए नेतृत्व विकल्पों का मूल्यांकन करना शुरू कर दिया है। हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट में मेन इन ब्लू का नेतृत्व करने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2. विराट कोहली के सबसे बड़े फैन हैं सैम कोंटास, ये वीडियो देखकर आपको हो जाएगा विश्वास

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी BGT टेस्ट सीरीज का 5वां टेस्ट मै सिडनी में शुरू हो चुका है। तो वहीं खेल के पहले दिन जारी सीरीज की तरह ऑस्ट्रेलिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम पर मजबूत पकड़ बना ली है। दूसरी ओर, इस पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन मैदान पर कुछ ऐसा दिखाई दिया, जिससे साबित हो गया कि सैम कोंटास विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशसंक है। इस वीडियो में एक भारतीय फैन स्टैंड में विराट कोहली के किंग कोहली वाले पोस्टर को सैम कोंटास को दिखाता हुआ नजर आता है। इस दौरान कोंटास इस फैन के लिए ताली बजाते हुए नजर आते हैं, और क्रीज पर मौजूद विराट कोहली के लिए फैंस को चीयर करने के लिए भी कहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3. Deepak Chahar की ये तस्वीरें देख CSK फैन्स का टूटा दिल, लिखा- Yellow की बात ही अलग थी

Deepak Chahar के लिए IPL ऑक्शन काफी ज्यादा शानदार रहा था, जहां वो एक सफल टीम से निकलकर दूसरी सफल टीम में पहुंच गए हैं। ऐसे में अब दीपक CSK की जगह Mumbai Indians टीम से खेलते हुए नजर आएंगे, साथ ही MI टीम ने अब दीपक कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की दी है जो चेन्नई के फैन्स को पसंद ना आए। (पढ़ें पूरी खबर)

4. बल्लेबाजी के दौरान Rishabh Pant को लगी ऐसी चोट, जिसके देख आ जाएंगे आपके आंसू

सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन Rishabh Pant ने टीम इंडिया की थोड़ी लाज बचाने का काम किया, जहां उन्होंने 22 गज पर ठीक-ठाक बल्लेबाजी की। इस दौरान पंत ने कई ऐसी गेंदों का सामना भी किया, जिसने उनको चोट पहुंचाने का काम किया और उसके बाद ये बल्लेबाज काफी ज्यादा ही दर्द में नजर आया। (पढ़ें पूरी खबर)

5. VIDEO: खुद की जगह सिडनी टेस्ट में खेलने वाले Beau Webster के परिवार के प्रति मिचेल मार्श ने दिखाया काबिलेतारीफ जैस्चर

सिडनी टेस्ट मैच में मिचेल मार्श के रिप्लेसमेंट के तौर पर Beau Webster को खेलने का मौका मिला, जिनके घरेलू क्रिकेट में आंकड़े कमाल के हैं। हालांकि, टीम से बाहर होना कोई अच्छा एहसास नहीं है, लेकिन इस मैच में डेब्यू कर रहे Beau Webster और उनके परिवार के प्रति मिचेल मार्श के जैस्चर की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में मार्श खिलाड़ी के परिवार से बड़ी खुशी के साथ गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हो रही लड़ाई, ऐसी बात सामने आई जिसपर नहीं होगा यकीन!

BGT की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छे नोट पर हुई थी जब उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन संघर्षपूर्ण रहा है और वे अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। मेजबान टीम फिलहाल 2-1 की बढ़त पर है और 10 साल बाद खिताब वापस जीतने की प्रबल दावेदार है। इस सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे से असहमत और झगड़े की खबरें भी सामने आईं, जिसमें एमसीजी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर के गुस्से की रिपोर्ट भी शामिल है। हाल ही में यह भी खबर आई है कि खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. ऑन फील्ड सैम कोंटास और बुमराह की हुई लड़ाई, देखें अगली गेंद पर कैसे लिया बदला; वीडियो वायरल

IND vs AUS Jasprit Bumrah and Sam Konstas fight: भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट को लेकर काफी रोमांच देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम पहले दिन ऑलआउट हो गई जबकि आखिरी सेशन में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने भी एक विकेट खोया। लेकिन इसी बीच सैम कोंटास ने बुमराह से बहस करने की कोशिश की, जिसके बाद बुमराह ने अगली ही गेंद पर कोंटास के साथी खिलाड़ी को बोल्ड कर उनका मुंह चुप करवा दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

8. गावस्कर, शास्त्री और मांजरेकर का दावा, कहा- रोहित शर्मा की टेस्ट करियर का हो चुका है अंत

रोहित शर्मा के 67 मैचों के टेस्ट करियर का लगभग अंत हो गया है। रोहित ने अभी तक अपने करियर को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक सुर में कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच रोहित शर्मा का शायद आखिरी टेस्ट मैच था। इन सभी का कहना है कि, रोहित अब भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए नहीं दिखेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

9. Jasprit Bumrah ने 22 गज पर फिर चलाया बल्ला, दर्शकों ने सिडनी में ये देख मचाया हल्ला

इस बार Jasprit Bumrah ने BGT में टीम इंडिया की कई बार लाज बचाई है, गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया है। ऐसा ही कुछ सिडनी टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिला, जहां बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को एक बार के लिए दिन में तारे दिखाने का काम कर दिया और धाकड़ बल्लेबाज की। (पढ़ें पूरी खबर)

10. “रोहित ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है”- टॉस के दौरान बुमराह का बड़ा बयान

सिडनी टेस्ट मैच के दौरान स्टैंड इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा, “हमारे कप्तान ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है। इससे पता चलता है कि इस टीम में बहुत एकता है। कोई स्वार्थ नहीं है। जो भी टीम के हित में होगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...