Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है”- टॉस के दौरान बुमराह का बड़ा बयान

“रोहित ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है”- टॉस के दौरान बुमराह का बड़ा बयान

Jasprit Bumrah & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हो चुका है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उम्मीद के मुताबिक इस मैच के लिए भारत ने अपने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम में जगह मिली, तो वहीं चोटिल आकाश दीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा टीम में आए।

इस दौरे पर अब तक रोहित शर्मा का बल्ला एक दम खामोश रहा है। उनके बल्ले से छह पारियों में 31 रन निकले हैं। वहीं जब मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया को हार मिली उसके बाद से टीम में रोहित की जगह और उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे थे। ऐसे में फैंस के जहन में एक सवाल था कि रोहित को प्लेइंग XI से ड्रॉप किया गया है या उन्होंने खुद ही रेस्ट करने के विकल्प चुना है।

यह भी पढ़े:- मैं नहीं चाहता कि रोहित शर्मा इस तरह बाहर जाए: भारतीय कप्तान को मिला इरफान पठान का सपोर्ट

Rohit Sharma को लेकर Jasprit Bumrah का बड़ा बयान

तो आपको हम बता दें कि, इस सवाल का जवाब रोहित ने टॉस के दौरान दिया। रोहित शर्मा को लेकर जसप्रीत बुमराह ने टॉस के दौरान कहा, “हमारे कप्तान ने इस मैच में आराम करने का विकल्प चुनकर लीडरशिप दिखाई है। इससे पता चलता है कि इस टीम में बहुत एकता है। कोई स्वार्थ नहीं है। जो भी टीम के हित में होगा, हम वही करने की कोशिश करेंगे।”

टेस्ट क्रिकेट रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की बात करें उन्होंने 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। इसमें रोहित शर्मा ने 12 शतक और 18 फिफ्टी लगाई है। लेकिन घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज और जारी बॉर्डर गावस्कर सीरीज में वो बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, इसी वजह से शायद उन्होंने सिडनी टेस्ट खुद को बाहर रखना ही बेहतर समझा।

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया: सैम कोंस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...