
Umesh Yadav, Jasprit Bumrah, Ayush Mhatre & Rohit Sharma (Photo Source: X)
1. रोहित शर्मा के नए पोस्ट ने उनके संन्यास की खबरों को दी हवा
रोहित शर्मा हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इस बीच हिटमैन के सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियां बटोर रहा है। उन्होंने 31 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट साझा करते हुए लिखा, सभी उतार-चढ़ावों और बीच की हर चीज के लिए, धन्यवाद 2024, (पढ़ें पूरी खबर)
2. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2024 की टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर– यशस्वी जयसवाल, बेन डकेट, जो रूट, रचिन रवींद्र, हैरी ब्रुक, कामिंदु मेंडिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट हेनरी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), जोश हेजलवुड, केशव महाराज (पढ़ें पूरी खबर)
3. जसप्रीत बुमराह को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर मिली जगह, जारी BGT सीरीज में गेंदबाजी से बरपा रहे हैं कहर
भारतीय क्रिकेट टीम और माॅडर्न डे क्रिकेट के कुछ बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को फोर्ब्स इंडिया मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल किया है। इस मैग्जीन के कवर पेज पर शामिल होना दर्शाता है कि बुमराह का नाम, इस समय क्रिकेटिंग वर्ल्ड में कितना मायने रखता है। (पढ़ें पूरी खबर)
4. इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से इन तीन भारतीय खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी वनडे सीरीज की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले 6 फरवरी से हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
5. विजय हजारे ट्रॉफी में टूटा यशस्वी जायसवाल का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, इस युवा खिलाड़ी ने दमदार प्रदर्शन से जीता सभी का दिल
मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में नागालैंड के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी करते हुए 117 गेंदों में 181 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 31 दिसंबर को खेला गया। आयुष म्हात्रे लिस्ट A क्रिकेट में पारी में 150 से अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। आयुष म्हात्रे ने मात्र 17 साल और 168 दिन की उम्र में लिस्ट A क्रिकेट में यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2019 में झारखंड के खिलाफ 17 साल और 291 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। (पढ़ें पूरी खबर)
6. OMG! क्रिकेट छोड़ फिल्मों में एक्टिंग का प्लान तो नहीं बना लिया Umesh Yadav ने
Umesh Yadav क्रिकेट के मैदान के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैन्स से कनेक्ट रहते हैं, जहां वो अपने परिवार के साथ वाली तस्वीरें शेयर करते हैं। साथ ही फैन्स को अपना अभ्यास और फिटनेस दिखाते रहते हैं, लेकिन इस बार उमेश ने काफी ज्यादा ही अलग तस्वीर शेयर कर दी है और वो काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वह बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त के साथ नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7. LSG ने मेगा ऑक्शन में जिस पर लगाया था बड़ा दांव, उस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से मचाया गदर
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब्दुल समद को 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने जम्मू एंड कश्मीर की ओर से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ शानदार शतक लगाया है। उन्होंने 31 दिसंबर को विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम में हुए मुकाबले में सिर्फ 64 गेंदों में 9 चौकों और छह छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उनके इस पारी की बदौलत राउंड 5 में जम्मू एंड कश्मीर ने अपनी पहली जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)
8. Oshane Thomas ने एक गेंद में लुटाए 15 रन, 12 गेंदों का ओवर और फिर जो हुआ….
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2024-25 का तीसरा मुकाबला खुलना टाइगर्स और Chittagong Kings के बीच 31 दिसंबर को धाका में खेला गया। खुलना टाइगर्स ने 37 रनों से जीत दर्ज कर शानदार अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत कर दी है। Chittagong Kings की पहली पारी का पहला ओवर ओशेन थॉमस (Oshane Thomas) ने डाला था। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर कुल 15 रन दे दिए। इस ओवर में कुल 12 गेंदें फेंकी गई और 18 रन आए। गेंदबाज ने ओपनर नईम इस्लाम का विकेट भी चटकाया। (पढ़ें पूरी खबर)
9. ऋषभ पंत की आलोचना उनकी असफलताओं के लिए की जानी चाहिए- संजय मांजरेकर
ऋषभ पंत को लेकर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, पंत की आलोचना सिर्फ उनकी असफलताओं के लिए की जानी चाहिए, न कि इस बात के लिए कि वे कैसे असफल होते हैं। टेस्ट मैचों में उनका औसत 42 है और किसी भारतीय द्वारा खेली गई कम से कम 3 बेहतरीन पारियां हैं! 42 टेस्ट मैचों में उनके नाम 6 शतक और 7 90s हैं। वे एक महान खिलाड़ी हैं जो पर्याप्त रन नहीं बना पाते और यही इसका सार है (पढ़ें पूरी खबर)
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान-बांग्लादेश व्हाइट बाॅल टूर के लिए टीमें की घोषित, मार्श को दोनों फाॅर्मेट में मिली कमान
IPL 2026, Match 56: GT बनाम SRH मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
MI के खिलाफ आरसीबी तो जीत गई, लेकिन हेड कोच पर लग गया भारी जुर्माना!
11 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

