Skip to main content

ताजा खबर

01 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

01 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Jasprit Bumrah, Basit Ali, Virat Kohli, SCG, Cheteshwar Pujara (Photo Source: X)

1. एक्शन मोड में BCCI..! BGT खत्म होने के बाद गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के साथ करेगी मीटिंग

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 184 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न टेस्ट के बाद टीम सीरीज में 2-1 से पिछड़ गई है। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की इस वक्त काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। इस बीच, बड़ी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई सीरीज खत्म होने के बाद टीम के भविष्य को लेकर मीटिंग करने वाली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. “मेरी पत्नी ज्यादा तारीफ नहीं करती…”, MS Dhoni ने उन्हें मिली सबसे अच्छे Compliment को लेकर किया खुलासा

Eurogrip Tyres के ‘Tread Talks’ के लेटेस्ट एपिसोड में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उन्हें मिली सबसे अच्छे कॉम्पलिमेंट के बारे में सवाल किया गया। कुछ देर सोचने के बाद धोनी ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने मेरी तारीफ की है, लेकिन मेरी पत्नी का यह कहना है कि तुमने लाइफ में अच्छा किया है, यह बहुत बड़ी तारीफ है, आप जानते हैं, वह ज्यादा तारीफ नहीं करतीं।”  (पढ़ें पूरी खबर)

3. बड़ी खबरः IPL 2025 Auction में अनसोल्ड रहने के बाद डेविड वॉर्नर PSL में खेलते आएंगे नजर

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। वह पिछले तीन सीजन से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। आईपीएल में फ्रेंचाइजियों द्वारा इग्नोर होने के बाद वॉर्नर अब पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने PSL के ड्रॉफ्ट के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें उन्हें जगह मिल गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. IND vs AUS: “जसप्रीत बुमराह के बिना BGT 2024-25 सीरीज एकतरफा हो सकती थी” : ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा- “वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उनके बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी। वह (बुमराह) जो करता है, वह स्पेशल है।” (पढ़ें पूरी खबर)

5. “विराट कोहली को हटाकर इस खिलाड़ी को दें नंबर 4 की जिम्मेदारी”, 5वें टेस्ट मैच से पहले बड़े बदलाव की मांग

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली का मानना है कि भारत को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए विराट कोहली को नंबर 5 पर उतारना चाहिए और फॉर्म में चल रहे नीतीश रेड्डी को नंबर 4 पर भेजना चाहिए। अली ने कोहली की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं और हर मैच में एक ही तरह से आउट हो रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6. IND vs AUS 5th Test मैच के लिए कैसी रहेगी सिडनी की पिच? सामने आया वीडियो

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच अंतिम टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिच क्यूरेटर ने ट्रैक के आकार के बारे में अपडेट दिया है। बुधवार को, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक एक्स हैंडल ने एक वीडियो साझा किया जिसमें क्यूरेटर एडम लुईस ने बताया, “मैच के लिए 2 दिन का समय बचा है और हम तैयारी के अंतिम चरण में पहुxच रहे हैं। मैच से दो दिन पहले तो पिच काफी हरी-भरी दिख रही है। हमने आज सुबह पिच से कवर्स हटाए हैं। सात मिलीमीटर तक की घास छोड़ी गई है और पानी भी छिड़का गया है।” (पढ़ें पूरी खबर)

7. जसप्रीत बुमराह ने लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रचा इतिहास, इस अविश्वसनीय उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आज यानी 1 जनवरी को इतिहास रच दिया है। लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ना ही सिर्फ बुमराह गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर है बल्कि उन्होंने भारतीय गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक भी हासिल कर लिया है। जसप्रीत बुमराह के फिलहाल 907 रेटिंग अंक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन के नाम था जिनके 904 अंक थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8. AUS vs IND: विराट कोहली को सिडनी में देख तमाम फैंस हुए उत्साहित, अनुभवी खिलाड़ी ने भी ऑटोग्राफ देकर जीता सभी का दिल

अंतिम टेस्ट से पहले विराट कोहली को सिडनी में अपने फैंस को ऑटोग्राफ देते हुए देखा गया। जैसे ही तमाम फैंस ने विराट कोहली को देखा सभी उत्साहित हो गए और विराट कोहली के लिए चीयर करने लगे। शानदार बल्लेबाज भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने कई लोगों को ऑटोग्राफ दिया। (पढ़ें पूरी खबर)

9. AUS vs IND: हेड कोच गौतम गंभीर ने BGT सीरीज के लिए भारतीय टीम में की थी पुजारा की मांग, लेकिन सेलेक्टर्स ने एक ना सुनी

एक्सप्रेस स्पोर्ट की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो- गंभीर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया की टीम में चाहते थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने इसे खारिज कर दिया। पर्थ टेस्ट मैच के बाद भी गंभीर पुजारा के बारे में ही बात कर रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10. ‘सैम ने इसे दिल पर नहीं लिया’ कोहली से कंधा टकराने के बाद, सैम कोंटास को लेकर एलेक्स कैरी ने किया बड़ा खुलासा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट मैच से पहले, एलेक्स कैरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- मुझे लगता है कि मैंने उनकी हाथ मिलाते हुए और पीठ पर हल्का सा थपथपाते हुए तस्वीर देखी है। लेकिन अंत में यह टेस्ट क्रिकेट है। हाँ, मैं 100% निश्चित नहीं हूं, लेकिन सैम ने इसे दिल पर नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...