Skip to main content

ताजा खबर

“मेरी पत्नी ज्यादा तारीफ नहीं करती…”, MS Dhoni ने उन्हें मिली सबसे अच्छे Compliment को लेकर किया खुलासा

मेरी पत्नी ज्यादा तारीफ नहीं करती MS Dhoni ने उन्हें मिली सबसे अच्छे Compliment को लेकर किया खुलासा

MS Dhoni & Sakshi Dhoni (Photo Source: X)

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जल्द ही आईपीएल 2025 में फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अनकैप्ड प्लेयर के रूप में 4 करोड़ में रिटेन किया है। धोनी को उनके जीवन में अब तक अनगिनत कॉम्पलिमेंट्स मिले हैं। इस बीच, हाल ही में उन्होंने अपनी लाइफ में मिली अब तक के सबसे बेस्ट कॉम्पिलिमेंट को लेकर खुलासा किया।

MS Dhoni ने इंटरव्यू में बोली यह बात

दुनिया भर के क्रिकेटरों, एक्सपर्ट्स और फैंस से ढेरों कॉम्पलिमेंट्स मिलने के बावजूद, धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी द्वारा मिले कॉम्पलिमेंट्स को सबसे खास बताया है।

Eurogrip Tyres के ‘Tread Talks’ के लेटेस्ट एपिसोड में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उन्हें मिली सबसे अच्छे कॉम्पलिमेंट के बारे में सवाल किया गया। कुछ देर सोचने के बाद धोनी ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि बहुत से लोगों ने मेरी तारीफ की है, लेकिन मेरी पत्नी का यह कहना है कि तुमने लाइफ में अच्छा किया है, यह बहुत बड़ी तारीफ है, आप जानते हैं, वह ज्यादा तारीफ नहीं करतीं।” 

धोनी का जवाब सुनकर एंकर कहते हैं, “अंत में सब कुछ उसी पर वापस आ जाता है”। फिर धोनी हंसते हुए बोलते हैं, “हां, हां, क्योंकि हम सभी यही करने की कोशिश कर रहे हैं, अपनी पत्नियों को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।”

अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो PR की जरूरत नहीं- धोनी

एमएस धोनी ने Eurogrip Tyres को दिए गए इंटरव्यू में सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने को लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा,

“मैं कभी भी सोशल मीडिया का बड़ा फैन नहीं रहा हूं। मेरे पास बहुत से मैनेजर रहे हैं और वे सभी मुझे प्रेरित करते रहे। मैंने 2004 में खेलना शुरू किया; ट्विटर (अब X) बाद में फैमस हुआ, जिसके बाद इंस्टाग्राम आया। सभी मैनेजरों ने मुझसे कहा, ‘आपको कुछ PR करना चाहिए, यह और वह बनाना चाहिए, मेरा एक ही जवाब था कि अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो आपको PR की जरूरत नहीं है।”

আরো ताजा खबर

भारत और जापान के बीच एशियन गेम्स में होगा ऐतिहासिक T20I मुकाबला, जानिए इस मैच के बारे में वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Indian cricket team(Image credit Twitter – X) भारत और जापान की क्रिकेट टीमें जल्द ही एक ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के बीच यह खास मैच...

‘कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं’ अफगानिस्तान T20I टीम में चयन को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर पर कसा तंज 

Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X) हाल में ही अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर...

Duleep Trophy Final: फाइनल से पहले सिराज-पडिक्कल की एंट्री से साउथ जोन को मिली मजबूती

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) Duleep Trophy final 2026: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल मुकाबले से पहले साउथ जोन की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम में...

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...