Skip to main content

ताजा खबर

मुझे यह देखकर काफी हैरानी होगी अगर मुंबई इंडियंस…: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दिया हैरतअंगेज बयान

Mumbai Indians (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। यही नहीं इस नीलामी से पहले उन्होंने पांच भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन भी किया था। यह खिलाड़ी थे रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव।

आईपीएल 2025 की नीलामी के बाद मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत दिख रही है। मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर हाल ही में पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा। आकाश चोपड़ा के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस टीम क्वालीफाई कर सकती है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं करती है तो उन्हें काफी हैरानी होगी।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘पहले 12 खिलाड़ी अच्छे लग रहे हैं। आप 13 तक भी जा सकते हैं क्योंकि टीम को बैकअप की भी जरूरत होगी। टीम का बैकअप उतना बेहतर नहीं है। फिटनेस भी काफी जरूरी होगी। यह देखना बेहद जरूरी है कि मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी लाइनअप फिट रहता है या नहीं।

अगर सभी खिलाड़ी पूरी तरह से फिट रहते हैं तो टीम फाइनल 4 में अपनी जगह पक्की कर सकती है। मुझे यह देखकर हैरानी होगी अगर टीम ने फाइनल 4 में अपनी जगह नहीं बनाई तो। सच बताऊं तो पिछले सीजन भी मैं काफी हैरान रह गया था। ऐसा लगता है कि पिछले सीजन काफी कुछ टीम के लिए ठीक नहीं था लेकिन अब यह पूरा परिवार बन चुका है।’

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस टीम 7 में से कम से कम 5 मैच जरूर जीतेगी: आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘यह देखना बेहद जरूरी होगा कि टीम वानखेड़े में कैसा प्रदर्शन करती है क्योंकि यह उनका घर है। जिस तरीके का टीम का सेटअप है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि वानखेड़े में मुंबई इंडियंस 7 में से 5 मैच जरूर जीतेगी। वो 6 मैच में भी जीत दर्ज कर सकते हैं।

टीम के पास भले ही स्पिनर्स कम है लेकिन तेज गेंदबाजी लाइनअप काफी मजबूत है। मिचेल सैंटनर की भूमिका आगामी सीजन में काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...