Skip to main content

ताजा खबर

हो गया बड़ा ऐलान, गौतम गंभीर को मिली मेन्स भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की कमान

हो गया बड़ा ऐलान, गौतम गंभीर को मिली मेन्स भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की कमान

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

भारतीय टीम के मुख्य कोच का पद अब गौतम गंभीर को मिल चुका है। इस बात की घोषणा खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने की। पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के कार्यकाल के खत्म होने के बाद गौतम गंभीर को यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

बता दें, भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच के कार्यकाल में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण टूर्नामेंट अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ के मुख्य कोच का कार्यकाल भी पूरी तरह से समाप्त हो गया था। आज यानी 9 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की घोषणा की कि गौतम गंभीर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जय शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘यह बताते हुए बहुत ही खुशी महसूस हो रही है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के नए मुख्य कोच हैं। आधुनिक युग का क्रिकेट बहुत तेजी से बढ़ रहा है और गौतम गंभीर ने यह बदलाव काफी नजदीक से देखा है। मुझे पूरा भरोसा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भारतीय टीम के लिए उनका नजरिया बिल्कुल साफ है और वो खुद इस चीज से काफी खुश है कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। बीसीसीआई भी उनके इस नए सफर को सपोर्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।’

यह रहा जय शाह का ट्वीट:

जय शाह के अलावा गौतम गंभीर ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया। वो खुद काफी खुश है कि उन्हें अब यह बेहतरीन जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बता दें, गौतम गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की Mentorship की थी। उनकी Mentorship में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। भारतीय टीम का प्रदर्शन सभी फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है और अब गौतम गंभीर इसको और ऊंचाइयों पर पहुंचाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...

7 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक भारत और वेस्टइंडीज के...