
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए बंगाल की टीम में शामिल किया गया है। बंगाल ने 14 दिसंबर को सुदीप कुमार घरामी के नेतृत्व में स्टार तेज गेंदबाज शमी और मुकेश कुमार को शामिल करते हुए अपनी टीम घोषित की।
पिछले कुछ समय से शमी को लेकर फिटनेस संबंधी चिंताएं हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि घुटने की सूजन की वजह से शमी मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के मेडिकल स्टाफ द्वारा भी उनकी निगरानी की जा रही है।
बंगाल के लिए सैयद मुश्ताक भी खेले थे Mohammed Shami
बंगाल 21 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपने अभियान की शुरूआत में दिल्ली के खिलाफ उतरेगा। उन्हें ग्रुप ई में केरल, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, बड़ौदा और बिहार के साथ रखा गया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) 2024 में बंगाल को हाल ही में बड़ौदा द्वारा क्वार्टर फाइनल चरण में हार मिली थी और वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
लक्ष्मी रतन शुक्ला की कोचिंग वाली बंगाल टीम बुधवार को कोलकाता से हैदराबाद के लिए रवाना होगी। शमी इससे पहले रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेल चुके हैं। टीम में उनकी मौजूदगी से बंगाल के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही मुकेश कुमार भी टीम में हैं। मजबूत टीम के साथ, बंगाल विजय हजारे ट्रॉफी में महत्वपूर्ण प्रभाव डालना चाहेगा।
बता दें कि शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। पैर में लगी चोट की सर्जरी के बाद से शमी एनसीए में रिहैब पर रहे। लगभग एक साल तक क्रिकेट के ग्राउंड से दूर रहने के बाद शमी ने रणजी ट्रॉफी में वापसी की और अपना प्रभाव छोड़ा। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बंगाल के लिए खेले।
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल टीम
सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेटकीपर), सुमंत गुप्ता, सुभम चटर्जी, रणजोत सिंह खैरा, प्रदीप्ता प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह (सीनियर), मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, एमडी कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल, सायन घोष और कनिष्क सेठ।
IRE vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; प्लेइंग XI पर डालें नजर
26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील
SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

