Skip to main content

ताजा खबर

हैरी ब्रूक एक अविश्वसनीय रूप से आत्मविश्वासी बच्चा है जिसके पास स्मार्ट क्रिकेट दिमाग है: माइकल वाॅन

हैरी ब्रूक एक अविश्वसनीय रूप से आत्मविश्वासी बच्चा है जिसके पास स्मार्ट क्रिकेट दिमाग है: माइकल वाॅन

Michael Vaughan and Harry Brook (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। तो वहीं आज 6 दिसंबर, शुक्रवार से दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन के बासिन रिजर्व मैदान पर शुरू हो चुका है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।

हालांकि, पहले बल्लेबाजी करते हुए टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, इंग्लैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में युवा स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने पांचवें विकेट के लिए ओली पोप के साथ 174 रनों की साझेदारी कर, टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारा। तो वहीं मैच में हैरी ब्रूक ने 115 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट करियर में खिलाड़ी का 8वां शतक है।

साथ ही बता दें कि इससे पहले क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ब्रूक ने 150 रनों से अधिक की पारी खेल, इंग्लैंड को मैच जिताने में अहम योगदान दिया था। दूसरी ओर, अब युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वाॅन (Michael Vaughan) ने बड़ा बयान दिया है।

माइकल वाॅन ने की हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ

बता दें कि वेलिंगटन टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक के प्रदर्शन से प्रभावित होकर foxsports.com.au के साथ चर्चा करते हुए माइकल वाॅन ने कहा- वह (हैरी ब्रूक) एक बहुत ही चतुर, स्मार्ट क्रिकेट दिमाग वाला अविश्वसनीय रूप से आत्मविश्वासी बच्चा है। उन्होंने अब तक 23 मैचों में आठ शतक बनाए हैं और घर से बाहर छह शतकों के साथ उनका औसत 100 के करीब है।

वाॅन ने आगे कहा- हम यशस्वी जयसवाल जैसे किसी युवा के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके बारे में जाहिर तौर पर इस पीढ़ी के खिलाड़ी के रूप में चर्चा की जा रही है। लेकिन ईमानदारी से कहें तो, हैरी ब्रुक भी वहीं हैं, अगर उससे ऊपर नहीं हैं तो।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...