Skip to main content

ताजा खबर

हैदराबाद में बांग्लादेश के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर रहे हैं संजू सैमसन, मात्र 22 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक

Sanju Samson (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। उनका यह फैसला अभी तक सही साबित हुआ है और मेजबान टीम बांग्लादेश के खिलाफ काफी मजबूत स्थिति में है।

इसके पीछे का मुख्य कारण है संजू सैमसन, जिन्होंने अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेला और बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला।

बता दें कि, इस सीरीज में अभी तक संजू सैमसन बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे, लेकिन तीसरे टी20 में उन्होंने शानदार पारी खेल तमाम आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। बेहतरीन बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में सिर्फ 29 रन बनाए थे, जबकि दूसरे टी20 में वो सिर्फ 10 रन ही बना सके थे।

युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा एक बार फिर हुए फ्लॉप

अभिषेक शर्मा एक बार फिर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वह मुकाबले में सिर्फ चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। उनके लिए यह टी20 सीरीज काफी निराशाजनक रहा है। अभिषेक शर्मा से तमाम फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

फिलहाल संजू सैमसन की विस्फोटक पारी की वजह से टीम इंडिया ने बांग्लादेश के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। जहां एक तरफ पहले टी20 को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया था, वहीं दूसरे मैच को मेजबान ने 86 रनों से जीता। अब इस तीसरे और अंतिम टी20 मैच को भी जीतकर भारत बांग्लादेश को क्लीनस्वीप करना चाहेगा।

https://twitter.com/tiwariaatul/status/1845106875777327306

Hold the pose Sanju Samson 😍#SanjuSamson #INDvBAN pic.twitter.com/7ixF0h7d2u

— Sunilkmamroli (@sunilkmamroli) October 12, 2024

Sanju Samson is back and proving a point 🔥 pic.twitter.com/AJVaZZhNxw

— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 12, 2024

Hold the pose Sanju Samson 😍 pic.twitter.com/wHtYMxGOPq

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 12, 2024

Halla Bol, Sanju Samson! 🇮🇳💪 pic.twitter.com/8lduunxmjb

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) October 12, 2024

Sanju Samson on a roll! 💥

A MAXIMUM over extra-cover off the back foot 🔥

Live – https://t.co/ldfcwtHGSC#TeamIndia | #INDvBAN | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/ZXyetT2T1U

— BCCI (@BCCI) October 12, 2024

FIFTY FOR SANJU SAMSON…!!!

– Fifty from just 22 balls, What a knock, domination by Sanju in Hyderabad, fastest by an Indian against Bangladesh 🫡 pic.twitter.com/66svlt6hj6

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 12, 2024

Emotional celebration by Sanju Samson after completing the fifty. ❤️ pic.twitter.com/84MHB8ZhOl

— Johns. (@CricCrazyJohns) October 12, 2024

Did you just see #SanjuSamson hit that 6 off the Fizz? Requires extraordinary skill to play it. Some player!

— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) October 12, 2024

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK: बांग्लादेश ने 2-0 से किया पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में 78 रनों से दी करारी शिकस्त

BAN vs PAK 2026 (image via getty) बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इतिहास रचते हुए, दूसरे टेस्ट में 78 रनों की जीत हासिल कर पाकिस्तान के खिलाफ 2-0...

IPL 2026, Match 66: GT बनाम CSK मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs CSK: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 66वें मैच में, गुजरात टाइटन्स 21 मई, गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर...

PAK vs AUS 2026: चोटों के चलते फखर जमान और सैम अयूब ODI सीरीज से बाहर, पाकिस्तान को नए ओपनर्स की तलाश

PAK vs AUS 2026: Fakhar Zaman, Saim Ayub ruled out of ODI series (image via getty) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की है कि सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और फखर...

IPL 2026: अपनी ताबड़तोड़ 93 रनों की पारी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने की रिकार्ड्स की बौछार, पढ़ें यहां

IPL 2026: Vaibhav Sooryavanshi (image via X) 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर सबको हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। मंगलवार (19 मई)...