Skip to main content

ताजा खबर

“हेड कोच भी उनके जितना काम नहीं करते…”- R Ashwin की तारीफ में बोले बाबा इंद्रजीत

“हेड कोच भी उनके जितना काम नहीं करते…”- R Ashwin की तारीफ में बोले बाबा इंद्रजीत

R Ashwin & Baba Indrajith (Photo Source: Getty Images)

रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) की कप्तानी में डिंडीगुल ड्रैगन्स (DD) ने अपने पहले तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के खिताब पर कब्जा किया है। पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर जगह बनाकर टीम प्लेऑफ में पहुंची थी, और ट्रॉफी जीतने के लिए उन्हें लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करनी थी।

कप्तान R Ashwin ने तीनों ही मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेल टीम को फ्रंट से लीड किया। डिंडीगुल ड्रैगन्स के बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत अश्विन की शानदार कप्तानी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि एक कप्तान के तौर पर आईपीएल खिताब जीतना अश्विन का बड़ा सपना है।

एक कप्तान के रूप में उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना है- बाबा इंद्रजीत

बाबा इंद्रजीत ने Cricket.com को दिए गए इंटरव्यू पर बात करते हुए बताया,

बेशक, हर कोई उन्हें एक कप्तान के रूप में देखेगा, उनका क्रिकेटिंग दिमाग बहुत अच्छा है। वह हमेशा बल्लेबाज या गेंदबाज से ऊपर उठने के बारे में सोचते रहते हैं। उनमें लीडरशिप के सभी गुण हैं, मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में उनका आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना है, तो क्यों नहीं। 

रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) 2018 और 2019 में आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि दोनों ही सीजन में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

बाबा इंद्रजीत ने आगे कहा,

उनकी भागीदारी सिर्फ उनके स्किल में नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों के स्किल में भी थी, न केवल मैदान पर बल्कि मैदान के बाहर भी। पिछले 30-35 दिनों में, कैंप [10 दिन] सहित, वह पूरे समय शामिल रहे। पहले व्यक्ति से लेकर 20वें व्यक्ति तक, वह सभी के साथ जुड़े रहे और लगातार उन्हें अपनी फिटनेस और ताकत बढ़ाने के लिए प्रेरित करते रहे। मुझे नहीं लगता कि किसी हेड कोच ने भी उनके जितना काम किया होगा। 

डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए बाबा इंद्रजीत और R Ashwin का ऐसा रहा है प्रदर्शन

डिंडीगुल ड्रैगन्स के चैंपियन बनने में बाबा इंद्रजीत की भी बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने 10 पारियों में 40.85 के औसत और 133.02 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं, वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज है।

वहीं, अश्विन के प्रदर्शन की बात करें तो बल्ले से उन्होंने 36 के औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं, वह सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज है। वहीं अश्विन ने 27.55 के औसत और 7 की इकॉनमी से 9 विकेट भी लिए हैं।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...