Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ZIM: ‘जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक को ड्राॅप करें’ सुपर 8 में महत्वपूर्ण मैच से पहले पूर्व भारतीय का बड़ा बयान 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)
Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि भारत को जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मुकाबले में अभिषेक शर्मा को ड्राॅप करना चाहिए। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि भारतीय मैनजमेंट को अभिषेक की जगह अनुभवी संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापिस लाना चाहिए।

गौरतलब है कि आज 26 फरवरी, गुरूवार को भारत का सुपर 8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक अहम मैच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। तो वहीं, इस मुकाबले से पहले सहवाग ने बड़ा बयान देकर फैंस को चौंका दिया है।

वीरेंद्र सहवाग ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज के साथ चर्चा करते हुए कहा- अगर मैं वहां होता तो मैं अभिषेक शर्मा को एक ब्रेक देता और संजू सैमसन को तुरंत वापिस लाता। यह मैच ऐसा नहीं है, जहां आपको ट्राई करना है, यह एक ऐसा मैच है, जहां अगर भारत हारा, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।

सहवाग ने आगे कहा- चूंकि यह भारत के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से अहम मैच होने वाला है। इस हिसाब से भारत को फाॅर्म के आधार पर अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन करना चाहिए।

दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग का कहना भी कहीं ना कहीं सही है। अभिषेक शर्मा जारी टी20 वर्ल्ड कप में पहले तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में अभिषेक ने सिर्फ 15 रन बनाए और मैच में भारत को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

जारी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए चार मैचों में अभिषेक शर्मा का ओपनिंग करते हुए औसत 3.75 का है। इस लिहाज से शायद भारतीय टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा को ब्रेक देकर, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दे सकती है। हालांकि, अंतिम फैसला शाम 6.30 बजे टाॅस के समय ही पता चलेगा।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...