Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक-हरभजन ने नहीं पूछा Jasprit Bumrah का हाल, बस दोनों का था इस “घड़ी” पर ध्यान

हार्दिक-हरभजन ने नहीं पूछा Jasprit Bumrah का हाल, बस दोनों का था इस “घड़ी” पर ध्यान

Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार Jasprit Bumrah की रफ्तार देखने को नहीं मिलेगी, जिसका कारण है चोट और इसी के चलते बुमराह ये टूर्नामेंट नहीं खेल रहे हैं। दूसरी ओर ये तेज गेंदबाज अब खुद को फिट करने में लगा है, इस बीच बुमराह ने एक पोस्ट शेयर किया और पोस्ट पर उनके कुछ साथी खिलाड़ियों के कमेंट्स आए हैं।

अब कब होगी मैदान पर वापसी?

Jasprit Bumrah को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच के दौरान पीठ में चोट लगी थी, उसके बाद से उन्होंने कोई भी मैच नहीं खेला। वहीं बुमराह अब NCA में है, जहां वो अपनी फिटनेस को सुधारने में लगे हुए हैं। ऐसे में बुमराह के IPL तक फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है और वो IPL तक भी फिट नहीं होते हैं तो फिर MI टीम के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।

Jasprit Bumrah की घड़ी पर दिल आ गया इन दो दिग्गजों का!

*हाल ही में पोस्ट के जरिए Jasprit Bumrah ने अपनी 2 तस्वीरें शेयर की थी।
*जहां इन तस्वीरों में बुमराह की कलाई में एक शानदार घड़ी भी नजर आ रही थी।
*ऐसे में हार्दिक ने गेंदबाज के पोस्ट के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा-Nice watch bro ।
*वहीं बुमराह के पोस्ट पर हरभजन सिंह ने भी खास इमोजी शेयर कर लिखा- घड़ी।

हार्दिक-हरभजन ने किया Jasprit Bumrah के इस पोस्ट पर कमेंट

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

 कुछ दिनों पहले NCA से ये तस्वीर शेयर की थी तेज गेंदबाज ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

हर्षित को शायद पहले मैच में नहीं मिले मौका

वहीं बुमराह की जगह टीम इंडिया में हर्षित राणा का चयन हुआ है, जो दुबई में गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, इस रिपोर्ट के मुताबिक शायद हर्षित को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में मौका ना मिले। ऐसे में शमी के साथ आपको अर्शदीप तेज गेंदबाजी की कमान संभालते हुए नजर आएंगे, इस दौरान उनको हार्दिक पांड्या का भी साथ मिलेगा। वहीं टीम इंडिया का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा, उसके बाद भारतीय टीम का मैच पाकिस्तान से 23 फरवरी को होगा।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...