Skip to main content

ताजा खबर

हार्दिक से अलग होकर काफी खुश हैं Natasa Stankovic, हाल ही में मीडिया ने किया था उनको स्पॉट

हार्दिक से अलग होकर काफी खुश हैं Natasa Stankovic हाल ही में मीडिया ने किया था उनको स्पॉट

Hardik And Natasa Stankovic (Image Credit- Instagram)

हार्दिक पांड्या से अलग होने के बाद Natasa Stankovic अपने बेटे को लेकर Serbia चली गई थी, लेकिन हाल में वो फिर से मुंबई लौट आई हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी, दूसरी ओर जब से नताशा का हार्दिक के संग रिश्ता टूटा है वो काफी ज्यादा खुश रहने लगी है और इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है।

अपने बेटे को छोड़ा था नताशा ने हार्दिक पांड्या के घर

दूसरी ओर मुंबई आने के बाद नताशा हार्दिक पांड्या के घर भी पहुंची थी, जहां वो अपने बेटे अगस्त्य को छोड़ने गई थी। वहीं हार्दिक की भाभी ने अगस्त्य संग इंस्टा स्टोरी लगाई थी, वैसे इससे पहले जब नताशा ने Serbia से इंस्टा पर बेटे के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी उस पोस्ट को हार्दिक ने लाइक किया था और उसपर कमेंट किया था।

Natasa Stankovic की इस खुशी का क्या राज है?

*हाल ही में मीडिया ने किया था Natasa Stankovic को मुंबई में स्पॉट।
*इस दौरान काले रंग के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी नताशा।
*काफी खुश भी दिख रही थी नताशा, लंबे समय बाद दिखा उनका ऐसा अवतार।
*वहीं आस-पास के लोग भी बनाने लग गए थे हार्दिक की एक्स वाइफ का वीडियो।

इंस्टा पर Natasa Stankovic का ये वीडियो आया है सामने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

हार्दिक के घर से अगस्त्य का ये वीडियो आया था सामने

काफी लंबा ब्रेक मिला है हार्दिक पांड्या को

आखिरी बार हार्दिक पांड्या लंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आए थे, उसके बाद वनडे सीरीज का वो हिस्सा नहीं थे। साथ ही हार्दिक Duleep Trophy भी नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में इस ऑलराउंडर को काफी लंबा ब्रेक मिला है। जिसके बाद अब हार्दिक अक्टूबर में मैदान पर वापसी करेंगे, जहां वो बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेंगे। हार्दिक के Duleep Trophy ना खेलने का कारण है उनका टेस्ट क्रिकेट ना खेलना, इस खिलाड़ी ने साल 2018 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और चोट के कारण वो लंबा प्रारूप नहीं खेल पाते हैं।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...