
इस सीरीज के लिए आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह दी गई थी। इस बीच बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे गिल के पास खुद को साबित करने का मौका था, और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से स्वीकार किया। उनका सबसे ज्यादा प्रदर्शन बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व में देखने को मिला।
अब भारत श्रीलंका के दौरे पर जाएगा और गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में डेब्यू करेंगे। लेकिन अब सवाल है कि आखिर क्यों टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट का कप्तान होगा? अनुमान लगाया जा रहा है की टीम के उपकप्तान हार्दिक पांडया को कमान सौंपी जा सकती है। लेकिन अब एक नए खिलाड़ी का नाम आया है जिसपर खुद बीसीसीआई विचार कर रही है।
बीसीसीआई इस खिलाड़ी को बनाना चाहती है टीम इंडिया का कप्तान
भारत के वनडे वर्ल्ड कप अभियान के बाद रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इस बीच सूर्यकुमार ने राष्ट्रीय टी20 टीम का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया था। बीसीसीआई चाह रहा है कि सूर्यकुमार यादव उनके कप्तान बने रहे। अब बीसीसीआई सूत्र ने आगामी कप्तान को लेकर एक बयान दिया है-
“यह एक नाजुक मामला है। हार्दिक की फिटनेस एक मुद्दा है लेकिन उन्होंने भारत के आईसीसी संकट को उबारने में बड़ी भूमिका निभाई है। जहां तक सूर्यकुमार का सवाल है, हमें टीम से फीडबैक मिला है कि उनकी कप्तानी शैली को ड्रेसिंग रूम ने काफी सराहा है।”
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

