Skip to main content

ताजा खबर

‘उसने कप्तान के तौर पर…’ शुभमन गिल को लेकर सबा करीम ने दिया चौंकाने वाला बयान

उसने कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को लेकर सबा करीम ने दिया चौंकाने वाला बयान

Saba Karim and Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सेलेक्टर रहे सब करीम (Saba Karim) जिम्बाब्वे के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्हें कप्तानी के अलावा अपनी बल्लेबाजी में और भी ज्यादा निरंतरता की जरूरत है।

गौरतलब है कि हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हुई है। तो वहीं इस सीरीज के पहले मैच को गंवाने के बाद कप्तान के तौर पर गिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को 4-1 से जीत दिलाई है।

इसके अलावा वह सरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में भी सामने आए। गिल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले गए पांच मैचों में 42.5 की औसत और 125.93 के स्ट्राइक रेट से कुल 170 रन बनाए थे।

शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर सबा करीम ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जिम्बाब्वे और भारत के बीच हाल में ही खत्म हुई टी20 सीरीज के बाद सोनी स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में सबा करीम ने कहा- शुभमन गिल को एक कप्तान साथ, एक बल्लेबाज के रूप में और ज्यादा निरंतर होने की उम्मीद कर रहा हूं। एक जगह है, जहां वह चूक रहा है।

करीम ने आगे कहा- हालांकि, एक कप्तान के तौर पर उसने शानदार प्रदर्शन किया है। किसी भी कप्तान पर दबाव आता है, जब वह पहला मैच हारता है और यह गिल के साथ भी था। उन्होंने सीरीज के दौरान अपने खिलाड़ियों का अच्छे से इस्तेमाल भी किया।

दूसरी ओर, आपको शुभमन गिल के बारे में जानकारी दें तो वह टीम इंडिया की ओर से 27 जुलाई से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि क्या भारतीय मैनेजमेंट इस सीरीज में गिल को कप्तानी सौंपता है या नहीं,  क्योंकि हार्दिक पांड्या व्यक्तिगत कारणों की वजह से सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...