Skip to main content

ताजा खबर

“हर एक गेंद पर कुछ न कुछ दांव पर…”, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोले शेन वॉटसन

हर एक गेंद पर कुछ न कुछ दांव पर चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर बोले शेन वॉटसन

Shane Watson (Photo Source: Getty Images)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारत के पाकिस्तान का दौरा करने से मना करने के बाद टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले यूएई में खेलेगी।

इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन ने आगामी टूर्नामेंट के हाइप को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। दिग्गज का कहना है कि, चैंपियंस ट्रॉफी एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट हैं, जिसमें हर एक गेंद मायने रखती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि, चैंपियंस ट्रॉफी द्विपक्षीय सीरीजों की एकरसता को तोड़ती है और एक रोमांचक मंच प्रदान करती है जहां दुनिया की टॉप 8 टीमें आपस में भिड़ती हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शेन वॉटसन ने बोली यह बात

शेन वॉट्सन ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,

“चैंपियंस ट्रॉफी वर्ल्ड क्रिकेट में एक बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि वनडे वर्ल्ड कप सिर्फ 4 साल में आता है। चैंपियंस ट्रॉफी इसलिए भी शानदार है क्योंकि इसने उन 4 सालों को तोड़ दिया। चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के नजरिए से एक खास टूर्नामेंट था क्योंकि हर एक खेल पर हमेशा कुछ न कुछ दांव पर लगा होता है।”

“जब आप पूरे साल द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं, तो यह थोड़ा नीरस हो सकता है। लेकिन जब आप आईसीसी इवेंट में खेलते हैं, जिसमें केवल 8 टीमें होती हैं और हर गेंद पर कुछ न कुछ दांव पर लगा होता है, तो एक टीम के तौर पर आपको जल्दी ही मैदान पर उतरना होता है, अन्यथा आप बाहर हो जाएंगे।”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बहुचर्चित मुकाबला 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला जाएगा, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आपको बता दें, अगर भारत टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचता है तभी मुकाबला दुबई में खेला जाएगा, नहीं तो मैच लाहौर में होगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ग्रुप-

ग्रुप A- बांग्लादेश, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान

ग्रुप B– अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 4: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका ने बनाई 16 रनों की मामूली बढ़त

SL vs IND (Image Credit- Twitter X) कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में श्रीलंका और भारत के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में आज 26 अगस्त, बुधवार को चौथे...

26 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़ी खबर! मौजूदा रैंकिंग के बावजूद राहुल द्रविड़ को उम्मीद है कि भारत WTC फाइनल में पहुंचेगा हाल में ही जियोस्टार के...

SM Trends: 26 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और श्रीलंकाई दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

टेस्ट क्रिकेट में Jasprit Bumrah की बादशाहत खत्म, स्टार्क बने नंबर 1 गेंदबाज 

Mitchell Starc and Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बादशाहत...