Skip to main content

ताजा खबर

हर्षित राणा ने पर्थ टेस्ट में की जबरदस्त गेंदबाजी, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली की महत्वपूर्ण सलाह को दिया क्रेडिट

Harshit Rana (Image Credit- Twitter X)

टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेल रही है। इस टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से हर्षित राणा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। हर्षित राणा ने इस मुकाबले में ट्रेविस हेड, नाथन लियोन और मिचेल स्टार्क को अपना शिकार बनाया।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हर्षित राणा ने जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली को अपने इस प्रदर्शन का क्रेडिट दिया। हर्षित राणा ने कहा कि दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें महत्वपूर्ण बात बताई जिसकी वजह से उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया।

हर्षित राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, ‘जसप्रीत भाई ने मुझे लगातार बताया कि मुझे क्या करना है और साथ ही विराट भाई ने भी मुझे महत्वपूर्ण सलाह दी। इस चीज ने मेरी काफी मदद की। दोनों ही लोग मुझे लगातार आकर महत्वपूर्ण बातें बता रहे थे जिससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया था। मैं दोनों ही लोगों को धन्यवाद कहना चाहूंगा।’

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट खोए 172 रन बना लिए है

बता दें कि, इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्षित राणा के अलावा जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज ने दो विकेट अपने नाम किए।

टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। जहां एक तरफ केएल राहुल ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 62* रन बना लिए हैं वहीं दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल 90* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का तीसरा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...