Skip to main content

ताजा खबर

हर्षा भोगले ने चुनी साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम, कोहली, रोहित और सूर्या को नहीं मिली जगह

हर्षा भोगले ने चुनी साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ टी20 टीम कोहली रोहित और सूर्या को नहीं मिली जगह

Harsha Bhogle (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट के जानकार और वाॅयस ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले हर्षा भोगले (Harsha Bhogle) ने आज 1 जनवरी को साल 2024 की अपनी बेस्ट टी20 इंटरनेशनल टीम चुनी है। हालांकि, इस टीम में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है।

साथ ही यहां चौंकाने वाली बात रही कि भोगले ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान और क्रिकेट जगत में नए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव को भी जगह नहीं दी। हालांकि, इस टीम में कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि वेस्टइंडीज से दो और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान से 1-1 खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

भोगले ने यह टीम क्रिकबज के साथ एक बातचीत में चुनी, और टीम चुनते वक्त उन्होंने टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड को लेकर कहा- ट्रैविस हेड का कहना है कि सफेद गेंद का उनका सीजन आश्चर्यजनक था। वह बाएं हाथ का खिलाड़ी है, जिससे बहुत फर्क पड़ता है। उन्होंने पावरप्ले को ध्वस्त कर दिया और अक्सर पावरप्ले में किसी भी अन्य खिलाड़ी की तुलना में 50 रन तक जल्दी पहुंच गए। ट्रैविस हेड के लिए यह व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अब तक का बेस्ट सीजन रहा।

इसके अलावा भोगले ने इस टीम में हेड का साथ देने के लिए फिल साल्ट को चुना है, जबकि मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने की जिम्मेदारी संजू सैमसन, निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन के हाथों में सौंपी। तो वहीं ऑलराउंडर के तौर पर भारत के हार्दिक पांड्या और वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल को जगह मिली है। साथ ही इस टीम में दो स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और राशिद खान मौजूद हैं।

हर्षा भोगले की साल 2024 की बेस्ट टी20 टीम

ट्रैविस हेड, फिल साल्ट, संजू सैमसन, निकोलस पूरन, हेनरिक क्लासेन, हार्दिक पांड्या, आंद्रे रसेल, राशिद खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...