Skip to main content

ताजा खबर

हरभजन सिंह ने T20 WC 2026 को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह देकर चौंकाया

हरभजन सिंह ने T20 WC 2026 को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह देकर चौंकाया

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

अगले साल भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाएगा। इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले क्रिकेट विश्लेषक और जानकार सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते हुए नजर आ रहे हैं।

तो वहीं, अब इसी क्रम में नया नाम भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का जुड़ गया है। हरभनज ने उन टीमों के नाम बताए हैं, जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट जीतने वाली टीम के बारे में भी जानकारी दी है।

हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लेजेंड्स 90 की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए 4 टीमों का चुनाव किया है। हरभजन सिंह सबसे पहले टीम इंडिया को साल 2026 का चैंपियन बताया और इसके साथ ही सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को जगह दी है।

ऑस्ट्रेलिया टीम का नाम लेने के साथ ही हरभजन सिंह ने बताया की वो ऐसी टीम है जो किसी भी ट्रॉफी को जीतने का दम रखती है। वहीं अफगानिस्तान टीम के स्पिन यूनिट को लेकर भज्जी ने कहा की वो अपने इस खास खाबिलियत की वजह से सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं।

हरभजन सिंह ने आगे कहा- भारतीय क्रिकेट टीम को अपना खिताब बचाने के लिए अपना पूरा जोर लगाना होगा। खास बात रही ऑस्ट्रेलिया की तो उनका अंदाज सबसे अलग और सबसे जुदा रहा है खास तौर पर ICC टूर्नामेंट्स के दौरान। वहीं हरभजन सिंह ने इंग्लैंड का नाम भले ही सेमीफाइनलिस्ट टीम के तौर पर नहीं रखा हो, लेकिन पिछले बार 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में वो सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, रिंकू सिंह।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...