Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ T20 WC मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भरी हुंकार, कहा ‘वे दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने को तैयार’

Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X)
Sophie Molineux (Image Credit- Twitter X)

यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। ग्रुप बी से इंग्लैंड 8 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। तो वहीं, ग्रुप ए का पेंच फंसा हुआ है। 8 अंकों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया अभी तक क्वालिफाई नहीं कर पाई है, क्योंकि भारत और साउथ अफ्रीका अभी भी रेस में बनी हुई हैं।

इस बीच, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच, जारी टी20 वर्ल्ड कप का 30वां मैच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी माॅलिन्यु (Sophie Molineux) ने हुंकार भरते हुए बड़ा बयान दिया है। सोफी ने कहा भारत दबाव में है और हम उनकी मुश्किलें बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Sophie Molineux का बड़ा बयान

भारतीय महिला टीम के खिलाफ मुकाबले से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में सोफी माॅलिन्यु ने कहा- “हां, मुझे लगता है कि हमारी स्थिति भारत से थोड़ी अलग है। हमें अभी भी जीतना है और यह पक्का करना है कि हम उस जगह पर पहुँचें, जहाँ हम पहुँचना चाहते हैं। और हाँ, हमें पता है कि उन पर थोड़ा दबाव है, और मुझे उम्मीद है कि हम इसका फायदा उठा सकते हैं और खेल की शुरुआत में ही उन पर दबाव बना सकते हैं। हम उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं।”

सोफी ने आगे कहा- “हां, भारत के खिलाफ मैच हमेशा ही बहुत अच्छे और रोमांचक होते हैं। स्टेडियम पूरी तरह भरा होगा, इसलिए हमें पता है कि यह एक बड़ा मौका होगा और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

दूसरी ओर, इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम को बड़ी मजबूती मिली है। मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाजी फीबी लिचफील्ड की वापसी हो सकती है, जो इंजरी के कारण पिछले कुछ मैच मिस कर गई थीं। लिचफील्ड को लेकर कप्तान सोफी ने कहा-

‘हां, वह अच्छी दिख रही है। उसने आज पूरी ट्रेनिंग की है। वह धीरे-धीरे तैयारी कर रही थी और पिछले हफ़्ते या उसके आस-पास काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है वह बल्लेबाजी में अच्छा करेगी, जो हमारे लिए अच्छी बात है।’

আরো ताजा खबर

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में जीत के लिए टीम इंडिया को करने होंगे ये 3 बड़े बदलाव

IRE vs IND 2026(Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही...

IRE vs IND 2026: दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों मिलना चाहिए? जानिए 3 बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन की अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने टीम...

IRE vs IND 2026: भारत की हार पर इरफान पठान हैरान, बोले ‘सोचा नहीं था ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा’

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) बेलफास्ट मैदान पर खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने इतिहास रच दिया। मेजबान टीम ने भारत को 34 रन से हराकर...

IRE vs IND 2026: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रविचंद्रन अश्विन की बड़ी सलाह, बोले ‘जल्दबाजी ठीक नहीं’

Ravichandran Ashwin Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।...