Skip to main content

ताजा खबर

हम सबको पता है कि किसे बेंच करना चाहिए: कोहली और धोनी के बीच मजेदार सवाल को लेकर युवराज सिंह ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

Yuvraj Singh, Virat Kohli and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने क्रिकेटिंग खेल के दिनों में महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम में काफी समय गुजारा है। युवराज सिंह को इन तीनों ही खिलाड़ियों के खेलने के तरीके के बारे में काफी अच्छी तरह से पता है। हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान युवराज सिंह ने एक शानदार गेम खेला जिसका नाम था ‘प्ले, सेल, बेंच’।

जब विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच किसी एक को चुनने का समय आया तब उन्होंने काफी शानदार जवाब दिया। पॉडकास्ट के दौरान युवराज सिंह ने इस गेम में इन तीनों ही खिलाड़ियों का नाम लिया। युवराज सिंह ने कहा कि वो रोहित शर्मा के साथ मैच खेलना चाहेंगे।

युवराज सिंह ने Club Prairie Fire Podcast में कहा कि, ‘एक खिलाड़ी के रूप में मैं रोहित शर्मा के साथ जाना चाहूंगा अगर टी20 क्रिकेट है तो। वो बेहतरीन कप्तान है और एक ऐसे खिलाड़ी भी जो अपनी बल्लेबाजी से खेल का रुख पूरी तरह से मोड़ सकते हैं। वो मेरी पहली पसंद है।’

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच युवराज सिंह ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

युवराज सिंह ने आगे कहा कि, ‘बात अगर धोनी और विराट के बीच किसी एक को चुनने की है तो मैं खुद को बेंच करना चाहूंगा। अगर मैं किसी एक का नाम लूंगा तो पूरी तरीके से हैडलाइन में आ जाऊंगा। वैसे मैं नहीं होने देना चाहता हूं। हम सब काफी स्मार्ट है और हमें पता है कि कौन बेंच में रहना चाहिए लेकिन मैं रोहित शर्मा को जरूर रखेगा।’

युवराज सिंह का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को अभी भी टीम इंडिया की ओर से महत्वपूर्ण प्रदर्शन करते हुए देखा जाता है।

আরো ताजा खबर

CWC 2027 की तैयारियों के तहत मई 2027 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

England to Host Pakistan for 5-Match ODI Series in May 2027 (image via X) पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है, जहां वह पांच मैचों...

SM Trends: 23 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का फुल क्रिकेट शेड्यूल सामने आ गया है। अगले साल एशेज सीरीज...

नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर शिखर धवन की प्रतिक्रिया आई सामने, युवाओं से की खास अपील 

Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X) देश भर में जारी नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सलामी बल्लेबाज...

“IPL कॉन्ट्रैक्ट का अनादर कैसे कर सकते हैं?” – जैकब बेथल को लेकर एलिस्टर कुक से भिड़े दिनेश कार्तिक और मो बोबाट

Dinesh Karthik and Alastair Cook Clash Over Jacob Bethell’s IPL Contract and England Duty (image via Stick to Cricket/X) इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथल के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने...