
Shikhar Dhawan (Image Credit- Twitter X)
देश भर में जारी नीट पेपर लीग विरोध प्रदर्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने युवाओं से सब्र और विश्वास रखने की अपील की है। गौरतलब है कि इस समय नीट पेपर लीग के चलते वर्तमान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं।
इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंकझोंक की खबर सामने आई है। पुलिस ने छात्रों पर भारी लाठी चार्च का भी प्रयोग किया, जिसकी कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर किसी भी दिल पसीज जाए। इस बीच, धवन ने छात्रों से अपनी की, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।
शिखर धवन की बड़ी प्रतिक्रिया
बता दें कि शिखर धवन ने आज नीट पेपर लीग के प्रदर्शन को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें उन्होंने कहा- “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है, लेकिन साथ ही मुश्किल समय में धैर्य रखना और देश की संस्थाओं व सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान धैर्य से ही मिलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और भविष्य में भी आगे बढ़ता रहेगा।”
देखें शिखर धवन की इंस्टा स्टोरी
![]()
दूसरी ओर, छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर हाल में ही पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पहली बार रिएक्शन सामने आया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- “हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज़्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”
CWC 2027 की तैयारियों के तहत मई 2027 में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
SM Trends: 23 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“IPL कॉन्ट्रैक्ट का अनादर कैसे कर सकते हैं?” – जैकब बेथल को लेकर एलिस्टर कुक से भिड़े दिनेश कार्तिक और मो बोबाट
AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका! इबादत हुसैन दौरे से बाहर

