Skip to main content

ताजा खबर

“हम शायद अनकैप्ड नियम धोनी के लिए इस्तेमाल ही नहीं करें”- CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बयान

हम शायद अनकैप्ड नियम धोनी के लिए इस्तेमाल ही नहीं करें- CSK के CEO काशी विश्वनाथन का बयान

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था और उन्हें टीम इंडिया की ओर से खेले हुए पांच साल हो चुके हैं। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन पॉलिसी को लेकर जो एक नियम फिर से लागू किया गया है, वह है अनकैप्ड नियम।

इस नियम के मुताबिक अगर कोई खिलाड़ी पांच साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है और संन्यास भी ले चुका है, तो उसे फ्रेंचाइजी टीम 4 करोड़ रुपये में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर रिटेन कर सकती है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इसको लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि अभी तो यह भी पक्का नहीं है कि सीएसके धोनी के लिए इस नियम का इस्तेमाल करेगा भी या नहीं।

Kasi Viswanathan ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा बयान

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक काशी विश्वनाथन ने कहा कि, ‘हम अभी इस स्टेज पर कुछ कह नहीं सकते हैं। हो सकता है धोनी के लिए हम इस नियम का इस्तेमाल ही नहीं करें। इसको लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि अभी तक इस पर हमने चर्चा ही नहीं की है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘धोनी अमेरिका में थे, और अभी तक हमारी इसको लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई है। अब इस सप्ताह मैं ट्रैवल कर रहा हूं। तो हो सकता है आने वाले सप्ताह में कुछ बातचीत हो। तो इसको लेकर तब कुछ क्लैरिटी आ सकती है।’

उन्होंने कहा कि, ‘हमें उम्मीद है कि धोनी खेलेंगे, लेकिन यह फैसला खुद धोनी ही लेंगे कि वह आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं।’ एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिताब जीते हैं। धोनी ने आईपीएल 2023 में सीएसके को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था। हालांकि 2024 में उन्होंने सीजन शुरू होने से ठीक पहले कप्तानी छोड़ दी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...