Skip to main content

ताजा खबर

“हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते”- मोहम्मद शमी की फिटनेस पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी अपडेट

“हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते”- मोहम्मद शमी की फिटनेस पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी अपडेट
Mohammed Shami & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की रिकवरी पर अपडेट दिया है, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टखने की चोट के बाद से एक्शन से बाहर हैं। रोहित ने कहा कि, यह बात पक्की नहीं है कि शमी अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होगी या नहीं। हाल ही में जब मोहम्मद शमी को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी कि रिहैब के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई है तो वे मीडिया पर काफी गुस्सा हुए थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मीडिया को लताड़ लगाई थी और उन सभी खबरों को निराधार बताया था, जिनमें शमी के चोटिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, अब कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बताया है कि शमी के घुटने में चोट लगी थी। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल पाएंगे या नहीं, ये कहना अभी संभव नहीं है।

मोहम्मद शमी की चोट पर रोहित शर्मा ने दी बड़ी अपडेट

रोहित शर्मा ने बेंगलुरु टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि शमी को ऑस्ट्रेलिया ले जाया जाए।”

हिटमैन ने आगे कहा कि, “एक तेज गेंदबाज के लिए यह काफी मुश्किल है, क्योंकि वह काफी क्रिकेट मिस कर चुका है और फिर अचानक से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना, यह आदर्श नहीं है। हम उनको ठीक होने और 100 प्रतिशत फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। फिजियो, ट्रेनर, डॉक्टरों ने उसके लिए एक रोडमैप तैयार किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने से पहले उन्हें कुछ (अभ्यास) मैच खेलने चाहिए।”

मोहम्मद शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.71 की शानदार औसत से 229 विकेट लिए हैं। भारत 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच खेलेगा। फैंस बेसब्री से शमी का वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...