Skip to main content

ताजा खबर

“…हमें डुबो रहा है” भारत से हार के बाद भड़के सिकंदर रजा, दे दिया बड़ा बयान

“…हमें डुबो रहा है” भारत से हार के बाद भड़के सिकंदर रजा, दे दिया बड़ा बयान

Sikandar Raza (Image Source: Getty Images)

भारत ने 10 जुलाई को खेले गए तीसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 25 रन से हराया। भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल (66) के अर्धशतक और ऋतुराज गायकवाड़ के 49 रनों के दम पर 182 रन बनाए थे, जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। मेजबान जिम्बाब्वे के लिए डियोन मार्च (नाबाद 65) ने अर्धशतक लगाया और क्लाइव मदांडे ने 37 रन बनाए। मदांडे और मेयर्स ने अच्छी साझेदारी की और बड़े रन बनाकर टीम को जीत दिलाई लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

भारत के लिए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिये थे और वहीं, आवेश खान ने 2 बड़े विकेट लिए। इस मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने अब सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मैच 13 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हरारे में तीसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 23 रन से हार के बाद निराश हैं। पूरी सीरीज में शेवरॉन का फील्डिंग प्रदर्शन खराब रहा है और रजा इससे निराश हैं।

इसका विश्लेषण करते हुए रजा ने कहा कि उन्होंने 20 अतिरिक्त रन दिए और आखिरकार 23 रन से हार गए। अनुभवी ऑलराउंडर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से भी खुश नहीं थे। 183 रनों का पीछा करते हुए उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन एक समय जिम्बाब्वे का स्कोर 19/3 था। इसके बावजूद रजा ने आश्वासन दिया कि उन्हें वेस्ली मधेवेरे और तदीवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी पर पूरा भरोसा है और वे रन बनाने के लिए उनका समर्थन करेंगे।

भारत के खिलाफ मिली हार के बाद सिकंदर रजा का बयान

“हमें अपनी फील्डिंग पर काफी गर्व हुआ करता था, लेकिन अब वहीं हमें डुबो रहा है। हमने करीब 20 रन एक्ट्रा दिए। हालांकि, हमारे टॉर ऑर्डर में अभी भी समस्या है और हम पिछले 15 साल में 15 ओपनिंग जोड़ी और खिलाड़ियों को आजमा चुके हैं, लेकिन हमें खिलाड़ियों को बैक करते रहना होगा और जब ये सेट हो जाएंगे तो चीजें हमारे पक्ष में होगी।”

“अब समय आ गया है कि हम सभी को जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं युवा खिलाड़ियों की कुछ गलतियों को स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन अनुभवी प्लेयर्स को आगे आना चाहिए।”

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...