Skip to main content

ताजा खबर

हमें अब टी20 क्रिकेट में अपनी टीम को Reboot करना बेहद जरूरी है: मार्क वॉ

हमें अब टी20 क्रिकेट में अपनी टीम को Reboot करना बेहद जरूरी है मार्क वॉ

Mark Waugh looks on during day five of the Third Test match in the series between Australia and India at Melbourne Cricket Ground on December 30, 2018 in Melbourne, Australia. (Photo by Scott Barbour – CA/Cricket Australia/Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। ऑस्ट्रेलिया को सुपर 8 में अफगानिस्तान और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तमाम लोग इस चीज को देखकर काफी हैरान थे कि आखिर कैसे ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला हार गए।

ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को लेकर पूर्व खिलाड़ी मार्क वॉ ने अपना पक्ष रखा है। मार्क वॉ के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया की टीम को अब पूरी तरह से रिबूट करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास कई युवा टैलेंटेड खिलाड़ी है और उन्हें टी20 फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल करना बेहद जरूरी है।

फॉक्स स्पोर्ट्स के मुताबिक मार्क वॉ ने कहा कि, ‘हम लोगों को टी20 क्रिकेट में रिबूट करने की जरूरत है। हमारी टीम के पास कई टैलेंटेड खिलाड़ी हैं और हम और भी अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम है। ऐसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लिए थे। Jake Fraser McGurk को टीम में लेना चाहिए था क्योंकि आप उनको खिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मिचेल स्टार्क को अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI में ना रखकर टीम ने बहुत गलती की। यहां तक की जोश इंग्लिस को भी मौका नहीं मिला। मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में टीम को अब रिबूट करने की जरूरत है। यही नहीं वनडे क्रिकेट में भी टीम में बदलाव करना है।’

ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच के पद को लेकर एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने रखा अपना पक्ष

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि, ‘मेरा यही मानना है कि आपको एक कोच को रखना जरूरी है और वर्कलोड को आपस में ही शेयर करना चाहिए। सभी खिलाड़ियों का अपना-अपना कार्य होता है। आप सभी के लिए एक जैसा नहीं हो सकते हैं। अगर अलग-अलग प्रारूप के अलग-अलग कोच होंगे तो टीम पहले किसको जरूरी समझेगी। एक चयन पैनल होना चाहिए और एक कोच के साथ कार्य करना बेहद जरूरी है। इससे टीम को भी काफी मदद मिलेगी।’

আরো ताजा खबर

3 बड़े कारण! जिनकी बदौलत संभव हुई भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी

3 reasons why Bhuvneshwar Kumar comeback was possible (image via getty) अनुभवी स्विंग बॉलर भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत की टी20आई टीम में शानदार वापसी...

Michael Bracewell की बिग बैश लीग में एंट्री, BBL 2026-27 के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स से जुड़े

Melbourne Renegades sign Michael Bracewell for 2026-27 BBL season (image via getty) मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को अपनी टीम में शामिल करके...

‘इतिहास आपको याद रखेगा’ – अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद छोड़ने पर गौतम गंभीर ने दी भावुक विदाई

Gautam Gambhir Pens Heartfelt Tribute to Ajit Agarkar Following Exit as Chief Selector (image via X) भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर पुरुष चयन समिति...

IND vs WI: श्रेयस अय्यर का वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी शतक, तोड़ा विराट कोहली का ऑल-टाइम रिकॉर्ड

Shreyas Iyer Smashes 42-Ball Century Against West Indies, Surpasses Virat Kohli’s T20I Record (image via getty) मंगलवार, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20आई मैच...