Skip to main content

ताजा खबर

‘हमने एक दिग्गज को खो दिया’ भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ इस प्रकार दी अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजली

‘हमने एक दिग्गज को खो दिया’ भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ इस प्रकार दी अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजली

Dharmendra (Image Credit- Twitter X)

भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता व राजनेता रहे धर्मेंद्र के निधन ने आज 24 नवंबर, सोमवार को पूरे देश में शोक की लहर है। 8 दिसंबर 1935 में लुधियाना के खन्ना तहसील के नसरली गांव में जन्मे धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वह काफी बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा था।

300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र के निधन से ना सिर्फ देश, बल्कि पूरा भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में है। दिग्गज अभिनेता के निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत ने भावभीनी श्रद्धांजली देते हुए सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं फैंस तक पहुंचाई।

धर्मेंद्र के निधन पर पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा- आज हमने भारतीय सिनेमा के एक ऐसे दिग्गज को खो दिया है जिसने अपने आकर्षण और प्रतिभा से सभी के दिलों को मोह लिया। एक सच्चे आदर्श, जिन्होंने उन्हें देखने वाले सभी लोगों को प्रेरित किया। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे। पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ।

तो वहीं, क्रिकेट खेल के भगवान और पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने सदाबहार अभिनेता के निधन के बाद, अपनी पोस्ट में लिखा- कई अन्य लोगों की तरह, मुझे भी धर्मेंद्र जी से तुरंत लगाव हो गया था। एक ऐसे अभिनेता जिन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हमारा मनोरंजन किया। जब मैं उनसे मिली तो पर्दे के पीछे का यह रिश्ता और भी गहरा हो गया। उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय रूप से प्रभावशाली थी, और वे हमेशा मुझसे कहते थे, “तुमको देखकर एक किलो खून बढ़ जाता है मेरा।”

भारतीय क्रिकेट जगत ने कुछ इस प्रकार दी धर्मेंद्र को श्रद्धांजली

আরো ताजा खबर

11 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन ने हाल...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड को झटका, इंजरी के कारण माइकल ब्रेसवेल टूर्नामेंट से हुए बाहर 

Michael Bracewell (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान व...

Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता

T20 World Cup: PAK vs USA – Video of the day (image via JioHotstar) USA के मिलिंद कुमार ने मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान...

T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर

T20 World Cup 2026, PAK vs USA: Top 10 funny memes (image via X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज 10 फरवरी, मंगलवार को पाकिस्तान और यूएसए...