Skip to main content

ताजा खबर

“हंसते-हंसते मेरी आंखों में आंसू आ गए”- गुलबदीन नायब की हैमस्ट्रिंग को लेकर बोले मिचेल मार्श

Gulbadin Naib (SOurce : Twitter )

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अफागनिस्तान ने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में एंट्री की। इस मैच का नतीजा अगर अलग होता तो ऑस्ट्रेलिया की किस्मत चमक सकती थी। दरअसल, बांग्लादेश अगर इस मैच को जीत जाता तो ऑस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइल में पहुंचती।

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच जितना रोमांचक रहा, उतनी ही इस मैच के दौरान हुई एक घटना भी लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। यह घटना अफगानी तेज गेंदबाज गलबदीन नायब से जुड़ी है, जिन्होंने मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी की एक्टिंग की थी। गलबदीन की उस हैमस्ट्रिंग इंजरी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने रिएक्ट किया है।

गुलबदीन नायब के हैमस्ट्रिंग वाली घटना पर मिचेल मार्श का बयान

मार्श का कहना है कि गुलबदीन द्वारा किए गए ड्रामे को देखकर उनकी हंसी नहीं रुक रही थी। मार्श ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के हवाले से कहा, “हंसते-हंसते लगभग मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि, अंत में इसका मैच पर कोई असर नहीं पड़ा। इसलिए अब हम इस पर हंस सकते हैं। लेकिन यह वाकई मजेदार था।”

बता दें कि अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने बांग्लादेश मैच में बारिश को आते देखकर अपने खिलाड़ियों से मैच गति को धीमा करना का इशारा किया। उस वक्त अफगानिस्तान टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से 2 रन पीछे थी। जैसे ही कोच ने इशारा किया, तभी स्लिप में खड़े गुलबदीन नायब हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से गिर पड़े।

नायब ने 12वें ओवर में तकलीफ की शिकायत की। उन्हें उपचार दिया गया और नवीनुल हक उन्हें मैदान से बाहर ले गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई और खिलाड़ी डगआउट में चले गए। थोड़ी देर बाद खेल शुरू हुआ और नायब 13वें ओवर में मैदान पर लौट आए। उन्होंने 15वें ओवर में तंजीम हसन का विकेट भी चटकाया। वहीं मैच जीतने के बाद गुलबदीन काफी तेजी से दौड़ते हुए भी दिखे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...

PCB ने हमजा नजर पर लगाया दो साल का बैन, साथ ही साथ ठोका 10 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना

PCB Slaps Two-Year Ban and PKR 1 Million Fine on Hamza Nazar (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेटर हमजा नजर पर दो साल का बैन और 10...

गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं को अजिंक्य रहाणे का बड़ा संदेश, कहा टेस्ट टीम को सीनियर्स की जरूरत

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा प्रदर्शन पर अपनी राय...