Skip to main content

ताजा खबर

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बनी भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बनी भारतीय महिला खिलाड़ी

Smriti Mandhana (Pic Source-X)

इस समय भारतीय महिला टीम आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेल रही है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 435 रन बनाए हैं। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है।

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा। स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के महिला वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब टीम इंडिया की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम हो गया है।

https://twitter.com/Mahi_Jodhpur29/status/1879461660408316359

स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में मात्र 70 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। अनुभवी खिलाड़ी ने इस मुकाबले में कुल 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान स्मृति मंधाना ने आयरलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। हरमनप्रीत कौर की बात की जाए तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में 90 गेंदों में शतक बनाया था।

स्मृति मंधाना के अलावा प्रतीका रावल ने खेली 154 रनों की आक्रामक पारी

इस मैच में कप्तान स्मृति मंधाना ने युवा खिलाड़ी प्रतीका रावल के साथ पहले विकेट के लिए 233 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। प्रतीका रावल ने तीसरे वनडे में 129 गेंदों में 20 चौके और 1 छक्के की मदद से 154 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की।

टीम इंडिया की ओर से रिचा घोष ने 59 रन बनाए जबकि तेजल हसबनिस ने 28 रन का योगदान दिया। हरलीन देओल ने 15 रन बनाए। आयरलैंड महिला टीम को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 50 ओवर में 436 रन बनाने होंगे। मेजबान के बल्लेबाजों ने तो अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई है और अब टीम के गेंदबाजों को भी शानदार प्रदर्शन करना होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...