Skip to main content

ताजा खबर

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनीं महिला क्रिकेट में 10 हजार इंटरनेशनल रन बनाने वाले चौथी खिलाड़ी 

Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)
Smriti Mandhana (Image Credit- Twitter X)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान व बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आज 28 दिसंबर, रविवार को इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली दुनिया की चौथी और भारत की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे चौथे टी20 मैच के दौरान कर दिखाया।

मंधाना को इस मैच की शुरुआत से पहले इस मुकाम तक पहुंचने के लिए मात्र 27 रनों की जरूरत थी। इस मैच से पहले तक उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 279 मैचों में 9,972 रन बनाए थे।

इस उपलब्धि के साथ, वह मिताली राज (10,868 रन), सूजी बेट्स (10,652) और शार्लेट एडवर्ड्स (10,273) जैसी दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं। मंधाना अब मिताली राज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं।

भारत ने श्रीलंका को दिया 222 रनों का लक्ष्य

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय महिला टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर कुल 221 रन बनाए हैं।

इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (80) और शेफाली वर्मा (79) ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। तो वहीं, अंत में विकेटकीपर रिचा घोष ने 16 गेंदों में चार चौके व तीन छक्कों की मदद से 40* रनों की तूफानी नाबाद पारी खेली, तो कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 16* रन बनाकर नाबाद रहीं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या श्रीलंकाई टीम भारतीय टीम से मिले इस मजबूत लक्ष्य का सकुशलतापूर्वक पीछा कर पाती है या नहीं? भारत पहले ही टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

আরো ताजा खबर

23 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: LSG की हार के बाद ऋषभ पंत के लिए संजीव गोयनका का दिल छू लेने वाला अंदाज वायरल राजस्थान रॉयल्स...

SM Trends: 23 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की पाॅइंट्स टेबल को लेकर एक मीम वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस...

IPL 2026: मुंबई या गुजरात, एमएस धोनी इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं मैच, बड़ा अपडेट आया सामने 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में पांच-पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज...

IPL 2026, Match 34: आरसीबी बनाम गुजरात टाइटन्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, RCB vs GT: match preview (image via X) आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है, और इस सीजन के सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबलों में से एक अब आ...