Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई या गुजरात, एमएस धोनी इस टीम के खिलाफ खेल सकते हैं मैच, बड़ा अपडेट आया सामने 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

जारी आईपीएल में पांच-पांच बार की चैंपियंस मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से पहले, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें इंजरी की वजह से धोनी अभी तक आईपीएल के 19वें सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर थाला धोनी कब तक मैदान पर वापसी करने वाले हैं। इसको लेकर अगर ताजा खबर की मानें, तो 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले वाले आईपीएल 2026 के 33वें मैच में वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। यानि कि अब फैंस का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है।

धोनी अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और मैच से पहले कड़ी ट्रेनिंग के बावजूद, रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पूरी तरह से मैच फिटनेस हासिल नहीं की है। यह खबर आईपीएल के मौजूदा सीजन में इस दिग्गज बल्लेबाज को खेलते देखने के लिए बेताब फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

हालांकि, 44 वर्षीय धोनी प्रैक्टिस में जमकर मेहनत कर रहे हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी वापसी को लेकर सतर्क रुख अपना रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी की मैच फिटनेस पर बारीक नजर रखी जा रही है और टूर्नामेंट के इस चरण में उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जा रहा है। इस लिहाज से धोनी 26 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन अंतिम फैसला उनकी मैच फिटनेस को देखने के बाद ही लिया जाएगा।

चेन्नई के अब तक के सफर पर एक नजर

दूसरी ओर, जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो यलो आर्मी ने खबर लिखे जाने तक 6 मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम ने दो मैच जीते और चार हारे। फिलहाल टीम अंक तालिका में 4 अंकों व -0.780 के रनरेट के साथ 8वें पायदान पर मौजूद है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 30 अगस्त से शुरू हो रहे महिला एशिया कप से पहले बीसीसीआई वूमेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो को पोस्ट किया...

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। महज 15 साल की उम्र में वैभव अपनी...

29 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी ने ईशान किशन को चौंकाया, 15 साल के खिलाड़ी ने गेंद से किया कमाल दलीप ट्रॉफी 2026-27 में युवा...

Duleep Trophy पहले सेमीफाइनल मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर, कभी भी बदल सकते हैं मैच का रुख

Duleep Trophy semi-final 1 (Image credit Twitter – X) दलीप ट्रॉफी 2026-27 अब अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुकी है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 30 अगस्त को सेंट्रल जोन...