Skip to main content

ताजा खबर

स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल ने अपने वनडे डेब्यू में तोड़ा कगिसो रबाडा का यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड

स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल ने अपने वनडे डेब्यू में तोड़ा कगिसो रबाडा का यह अविश्वसनीय रिकॉर्ड

Charlie Cassell (Pic Source-X)

स्कॉटलैंड के युवा तेज गेंदबाज चार्ली कैसल ने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के वनडे डेब्यू के बेहतरीन गेंदबाजी स्पेल के रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें, स्कॉटलैंड के चार्ली कैसल ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के ओमान के खिलाफ आज यानी 22 जुलाई को खेले गए मुकाबले में 5.4 ओवर में 21 रन देकर सात विकेट झटके।

दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने अपने डेब्यू मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 16 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उन्होंने यह उपलब्धि जुलाई 2015 में हासिल की थी। बता दें, चार्ली कैसल को क्रिस सोल की जगह स्कॉटलैंड टीम में शामिल किया गया था जो व्यक्तिगत कारण की वजह से अनुपलब्ध थे। चार्ली कैसल ने शुरुआती 9 गेंदों में जीशान मकसूद और अयान खान का विकेट झटका। भले ही चार्ली कैसल हैट्रिक पूरी न कर पाए हो लेकिन उसी की अगली गेंद पर उन्होंने ओमान के खालिद खेल को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई।

अपने दूसरे ओवर में उन्होंने शोऐब खान को आउट किया और 9 गेंदों के भीतर चार्ली कैसल ने बिना रन दिए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बैरिंगटन ने कहा कि, ‘हम लोग काफी खराब स्थिति से वापस आए थे क्योंकि टीम के कई खिलाड़ी चोटिल थे। काफी अच्छा लग रहा है कि हमने मैदान पर वापसी की और इस मैच को काफी अच्छी तरह से जीता। टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। चार्ली कैसल ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की।

ऑस्ट्रेलिया को स्कॉटलैंड के खिलाफ तीन टी20 खेलने हैं

बता दें, स्कॉटलैंड को अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 सितंबर से 3 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्कॉटलैंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में वो जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।

चार्ली कैसल ने अपने डेब्यू ही मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। अब देखना यह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में स्कॉटलैंड टीम में शामिल किया जाता है या नहीं?

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...