Skip to main content

ताजा खबर

सौरव गांगुली ने बोला टीम इंडिया जीतेगी टूर्नामेंट, यह 2 इंडियन प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मचाएंगे हाहाकार

सौरव गांगुली ने बोला टीम इंडिया जीतेगी टूर्नामेंट, यह 2 इंडियन प्लेयर्स चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मचाएंगे हाहाकार

Sourav Ganguly (Photo Source: X/Twitter)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूनाइटेड अरब एमिरेट्स में खेला जाएगा। बता दें कि, 8 साल बाद टूर्नामेंट की वापसी हुई है और आगामी महीना क्रिकेट एक्शन से भरपूर होने वाला है।

कौन जीतेगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025?

टूर्नामेंट को लेकर हर क्रिकेट एक्स्पर्ट्स और पूर्व खिलाड़ियों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है, की आखिरी कौन सी टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत सकती है।

इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय रखी है और कहा है कि उन्हें लगता है कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की चैंपियन होगी। साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि, रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में अपने बल्ले से आग उगलेंगे।

कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म देखने लायक होगा: सौरव गांगुली  

गांगुली ने सोमवार, 20 जनवरी को रेवस्पोर्ट्ज़ के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही-

“मुझे लगता है कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी के दावेदारों में से एक है, खासकर 50 ओवर के विश्व कप और टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन के बाद। लेकिन टेस्ट क्रिकेट ऐसी चीज है जिस पर उन्हें काम करने की जरूरत है, खासकर घर से बाहर खेलते समय। रोहित, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में, शानदार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने के बाद आप एक अलग रोहित शर्मा को देखेंगे।”

विराट कोहली में अभी काफी क्रिकेट बचा है: सौरव गांगुली 

विराट कोहली और रोहित शर्मा. भारतीय टीम के दो क्रिकेटर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया में खराब फॉर्म के कारण दोनों को बाहर कर दिया गया था। कई लोगों को लगता है कि ये दोनों जल्द ही क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

लेकिन सौरव गांगुली इन दोनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कोहली को सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाले क्रिकेटरों में से एक बताते हुए कहा कि उनके अंडर अभी भी काफी क्रिकेट बचा हुआ है। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी में एक अलग रूप में नजर आएंगे। बता दें कि, भारत अपने चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 6 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दिग्गज बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में तीनों फाॅर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हरमन के कप्तानी से इस्तीफे...

IND vs WI: वेस्टइंडीज T20 सीरीज से पहले मोर्ने मोर्केल ने कुलदीप को बताया ‘सच्चा मैच विनर’

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सीरीज...

हरमनप्रीत कौर के बाद कौन? ये 3 खिलाड़ी बन सकती हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान

3 Players Who Can Lead India Women After Harmanpreet Kaur (image via getty) हरमनप्रीत कौर ने 6 अक्टूबर, 2026 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी (टेस्ट, वनडे और टी20आई...

IND vs WI: ‘टीम इंडिया खतरनाक है, पर हम भी झुकेंगे नहीं’ – पहले T20 मुकाबले से पहले अकील हुसैन का बड़ा बयान

IND vs WI: Akeal Hosein Expresses Confidence Ahead of 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6...