Skip to main content

ताजा खबर

सोफी डिवाइन ने की बड़ी घोषणा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड के कप्तानी पद से दे देंगी इस्तीफा

सोफी डिवाइन ने की बड़ी घोषणा टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड के कप्तानी पद से दे देंगी इस्तीफा

Sophie Devine. (Photo by Will Russell-ICC/ICC via Getty Images)

अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की टी20 टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे देंगी। बता दें, यह टूर्नामेंट अक्टूबर महीने में खेला जाएगा। हालांकि न्यूजीलैंड टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि सोफी डिवाइन वनडे टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगी।

सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी 56 टी20 मुकाबलों में की है। इसमें से 25 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि 28 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई पर समाप्त हुआ था। Amy Satterthwaite के 2020 में कप्तानी पद से हटने के बाद सोफी डिवाइन ने इस भूमिका को काफी अच्छी तरह से निभाया है।

बता दें, सोफी डिवाइन टी20 प्रारूप में न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी है। उन्होंने 2006 में अपना डेब्यू किया था और अभी तक 135 मुकाबलों में 3268 रन बनाए हैं। डिवाइन के मुताबिक वो अपने वर्कलोड को बैलेंस में रखना चाहती है और इसी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है।

सोफी डिवाइन ने कहा कि, ‘काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि मुझे दोनों ही प्रारूपों में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। एक और वर्कलोड का मैंने काफी लुफ्त उठाया है लेकिन कभी-कभी यह काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। टी20 पद से हटने के बाद मेरा फोकस और मजबूती बढ़ जाएगी और साथ ही मैं भविष्य में टीम की कप्तानी करने वाली खिलाड़ियों को भी काफी कुछ बातें समझ पाऊंगी।’

मैं अभी वनडे टीम के कप्तानी पद से हटने के लिए तैयार नहीं हूं: सोफी डिवाइन

शानदार खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मैं अभी वनडे टीम के कप्तानी पद से हटने के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हूं। लेकिन मैं हर समय अपने टीम के साथ नहीं रहूंगी और इसीलिए मुझे लगता है कि एक प्रारूप की कप्तानी को छोड़ देने से बाकी कप्तानों को भी समय मिलेगा।’

न्यूजीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच Ben Sawyer ने कहा कि, ‘सोफी आक्रामक कप्तानों में से एक है और हम लोगों को काफी खुशी महसूस होती है कि उनकी कप्तानी से टीम को मैदान के अंदर और बाहर काफी मजबूती मिलती है। वो न्यूजीलैंड की अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। उन्हें खेल का काफी ज्ञान है और युवा खिलाड़ियों ने भी उनसे काफी कुछ सीखा है। मैं यह बात समझ सकता हूं कि सोफी डिवाइन के लिए यह फैसला लेना इतना आसान नहीं होगा लेकिन मैं उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करता हूं।’

আরো ताजा खबर

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...

भारत को चैंपियंस ट्राॅफी हराने वाले इस पाकिस्तानी कप्तान ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

Sarfaraz Ahmed retires from all forms of international cricket (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी...