Skip to main content

ताजा खबर

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए इंदौर पहुंचे हार्दिक पांड्या, खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व टी20 कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आगामी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट, सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी (SMAT) में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इसको लेकर खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

पांड्या को बड़ौदा के 18 सदस्यीय टीम में जगह मिली है, जिसकी अगवुाई हार्दिक के भाई और ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं। बता दें कि SMAT के आगामी सीजन की शुरुआत 23 नवंबर, शनिवार से हो रही है। बड़ौदा अपने पहले मैच में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में गुजरात का सामना करने वाली है।

तो वहीं हार्दिक पांड्या के टीम से जुड़ने को लेकर बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्टार हार्दिक पंड्या अपने भाई और कप्तान क्रुणाल पंड्या के साथ बड़ौदा के लिए जुड़ेंगे। BCAअध्यक्ष और शीर्ष समिति के सदस्यों की ओर से, हम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आपकी (हार्दिक पंड्या) वापसी का हार्दिक स्वागत करते हैं।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि हाल में ही हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के नंबर पर ऑलराउंडर बने हैं। हार्दिक के इस समय 244 रेटिंग पाॅइंट हैं, और वह टी20 में ऑलराउंडर की श्रेणी में पहले नंबर पर मौजूद हैं।

साथ ही आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें रिटेन किया है। देखने लायक बात होगी कि अब नेशनल ड्यूटी खत्म करने के बाद, पांड्या घरेलू क्रिकेट में अपनी लोकल टीम बड़ौदा के लिए कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

Reporting to my brother for Baroda duty in Indore 🫡 pic.twitter.com/HF4n8vfYEp

— hardik pandya (@hardikpandya7) November 22, 2024

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के लिए बड़ौदा का फुल स्क्वाॅड

क्रुणाल पंड्या (कप्तान), विष्णु सोलंकी (उप-कप्तान), हार्दिक पंड्या, ज्योत्सनील सिंह, शाश्वत सिंह, शिवालिक शर्मा, भानु पनिया, मितेश पटेल (विकेटकीपर), भार्गव भट्ट, महेश पिठिया, राज लिंबानी, सोयद सोपरिया, लुकमान मेरिवाला, आकाश सिंह , अतीत सेठ, अभिमन्यु सिंह राजपूत, निनाद राठवा, चिंतल गांधी।

আরো ताजा खबर

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...

‘उसे टीम में होना चाहिए था’ मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास लेने के बाद रवि शास्त्री ने सेलेक्टर्स पर साधा निशाना 

Ravi Shastri and Mohammad Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले दो साल में कम मौके मिलने की वजह से, 13 साल...

NZ vs IND: दूसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 134 रनों पर किया ढेर, गुरनूर ने झटके 4 विकेट 

NZ vs IND 2nd ODI (Image Credit- Twitter X) वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर...

गेंद ही नहीं, बल्ले से भी दिखाया दम! 3 मौके जब मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से दिया अहम योगदान

3 times Mohammed Shami made crucial contributions with the bat in Tests (image via getty) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को भारत के प्रीमियम फास्ट बॉलर मैच विनर्स में से एक...