Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव ने 3 छक्के जड़कर तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड, अब नजरें हिटमैन के रिकॉर्ड पर

सूर्यकुमार यादव ने 3 छक्के जड़कर तोड़ा जोस बटलर का रिकॉर्ड, अब नजरें हिटमैन के रिकॉर्ड पर

Suryakumar Yadav (Photo Source: X)

जब भी टी-20 फॉर्मेट की कोई सीरीज आती है वहां टीम इंडिया के छोट फॉर्मेट के कप्तान सूर्यकुमार यादव अलग ही रूप में नजर आते हैं। वनडे और टेस्ट क्रिकेट में वो अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के वे किंग हैं। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में सूर्य कुमार यादव ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

सूर्यकुमार यादव ने जोस बटलर का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वे अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम हैं। सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने 205 छक्के 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में जड़े हैं।

इस लिस्ट में दूसरा नाम न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल का है। उन्होंने 122 मैचों में 173 छक्के ठोके हैं। वहीं, निकोलस पूरन 98 मैचों में 144 छक्के जड़ चुके हैं। सूर्यकुमार यादव 73 मैचों में 139 छक्के जड़कर लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर चौथे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 124 मैचों में 137 छक्के जड़े हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 में सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफ़ानी पारी

सूर्यकुमार यादव ने ग्वालियर के न्यू माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने दूसरा छक्का जड़ा। वैसे ही वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में जोस बटलर से आगे निकल गए।

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टी-20 में शानदार फॉर्म में है और वे इस समय टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर दो बल्लेबाज हैं। इस सीरीज के बाकी बचे दो मैचों में उनका बल्ला इसी तरह से चलता है तो फिर वो इस फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...