Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ शिरडी के किए दर्शन, आप भी देखें वीडियो

सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ शिरडी के किए दर्शन, आप भी देखें वीडियो

Suryakumar Yadav And Devisha Shetty (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि उनके संन्यास लेने के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंप दी गई। सूर्यकुमार यादव ने अभी तक एक कप्तान के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है और इसमें भी सूर्यकुमार यादव को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव अपनी पत्नी देवीशा शेट्टी के साथ महाराष्ट्र के शिरडी साई बाबा मंदिर के दर्शन करते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें यह दोनों ही लोग साई बाबा मंदिर में दर्शन के लिए आए हैं। यही नहीं इस जोड़ी के साथ पुलिस वाले भी मौजूद थे जो उनकी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे।

यह रही वीडियो:

जल्द ही होगी इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की घोषणा

बता दें कि, बहुत जल्द इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज की भारतीय टीम की घोषणा होने वाली है। टीम इंडिया को 5 मैच की टी20 सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है। सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन 2024 सीजन में टी20 क्रिकेट में जबरदस्त रहा था। उन्होंने 18 मैच में 429 रन बनाए थे जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल थे।

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 151.59 के स्ट्राइक रेट से रन जड़े थे। यही नहीं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी सूर्यकुमार यादव ने अपनी छाप छोड़ी थी और उन्होंने आठ मैच में 135 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए थे। यह देखना बेहद जरूरी होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कैसा प्रदर्शन करते हैं?

আরো ताजा खबर

CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs KKR: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 22वें मैच में, टॉस जीतने...

14 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: पैट कमिंस 17 अप्रैल को SRH में फिर से शामिल हो सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ...

KKR के ब्लेसिंग मुजरबानी पर PSL का बड़ा एक्शन, 2 साल के लिए लगाया गया बैन!

Blessing Muzarabani (image via X) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को आईपीएल 2026 में खेलने का फैसला महंगा पड़ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)...

SM Trends: 14 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के ओपनर संजू सैमसन को आईसीसी पुरुष का टी20 विश्व कप में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ’...