
Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X)
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन या हार्दिक पंड्या को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
हालांकि, अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने इन सभी खबरों को पूरी तरह अफवाह करार दिया है। सूत्र के मुताबिक फिलहाल चयनकर्ताओं के बीच कप्तानी बदलने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है और सूर्यकुमार यादव ही भारत के मौजूदा टी20 कप्तान हैं।
BCCI ने साफ किया अपना रुख
BCCI सूत्र ने कहा कि मीडिया में चल रही बातें सिर्फ अटकलें हैं और बोर्ड की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तान चुनने का अधिकार चयन समिति के पास होता है और अभी तक सूर्यकुमार यादव को हटाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
दूसरी ओर, भारत को जून के अंत में आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। ऐसे में कप्तानी को लेकर अचानक आई खबरों ने फैंस को उलझन में डाल दिया था।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने 52 टी20 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है, जिसमें भारत को 40 मैचों में जीत मिली। उनका जीत प्रतिशत 76.92 का रहा है, जो भारतीय कप्तानों में सबसे बेहतर है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सूर्यकुमार ने अहम योगदान दिया था। उन्होंने 9 मैचों में 242 रन बनाए और अमेरिका के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में शानदार 84 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी।
IPL फॉर्म बनी चर्चा की वजह
हालांकि, आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 195 रन बनाए, जिसके बाद उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगे।
फिर भी फिलहाल BCCI की ओर से किसी बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। अगर किसी कारण सूर्यकुमार उपलब्ध नहीं रहते, तो हार्दिक पांड्या को कप्तानी की रेस में सबसे आगे माना जा सकता है। वहीं अक्षर पटेल का नाम भी उपकप्तान होने के बावजूद चर्चा में नहीं आना, कई फैंस को हैरान कर रहा है।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

