
SuryaKumar Yadav (Photo Source: X)
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 मुकाबले के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। T20I फॉर्मेट के वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सोमवार 17 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में भारत के ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी। स्टार बल्लेबाज को नेट पर बल्लेबाजी करते समय हाथ पर चोट लग गई है। हालांकि, फिजियो से ध्यान मिलने के बाद सूर्यकुमार ने नेट्स में वापसी की और बल्लेबाजी जारी रखी।
ट्रेनिंग सेशन में चोटिल हुए Suryakumar Yadav
मुंबई के बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी सत्र को पूरा करने के लिए मैजिक स्प्रे का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, सूर्या की यह चोट कितनी गंभीर है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। दरअसल रविवार शाम को बारबाडोस पहुंचने के बाद पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज में ट्रेनिंग की। भारत ने सोमवार सुबह ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन रखा था।
इस ट्रेनिंग सत्र में कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली सहित पूरी टीम ने हिस्सा लिया जिससे वह बारबाडोस की परिस्थितियों को समझ सकें। सुपर-8 में टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से होगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट यही चाहेगी कि, इन तीनों मुकाबले के लिए सूर्यकुमार यादव फिट रहे।
A minor scare as Surya was hit on his hand while taking throw downs. He’s back at the nets within minutes of the magic spray #T20WorldCup #Indiancricket pic.twitter.com/CBChGw4g4j
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) June 17, 2024
सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सबसे अहम प्लेयर्स में से एक हैं। यूएसए के खिलाफ मैच में टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद वो सूर्यकुमार यादव ही थे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। ऐसे में कैरेबियन सरजमीं पर भारतीय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। भारत गुरुवार, 20 जून को बारबाडोस में अपने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान से भिड़ेगा।
टीम इंडिया के लिए इस टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की धरती पर यह पहला मैच होगा क्योंकि भारत ने अपने सभी ग्रुप ए के मुकाबले संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में खेले थे। भारत ने न्यूयॉर्क में 3 मैच खेले जबकि शनिवार को फ्लोरिडा में कनाडा के खिलाफ उनका आखिरी गेम बारिश के कारण धुल गया।
NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज
भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड
NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

