Skip to main content

ताजा खबर

“बाबर की बल्लेबाजी देखने के लिए बेचा था अपना ट्रैक्टर, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने….”- पाक फैन का बड़ा खुलासा

Pakistani Fan (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में 9 जून को भारत-पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया था। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दोनों देशों के फैन लाखों रूपये खर्च करके अमेरिका पहुंचे थे। इसमें से एक पाकिस्तानी फैन ऐसा था जिसने न्यूयॉर्क में भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए अपना ट्रैक्टर ही बेच ही दिया था।

हालांकि, इस मैच के बाद पहुंचकर उसे निराश होना पड़ा क्योंकि उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था। पाकिस्तान की हार के बाद वो ट्रैक्टर वाला फैन काफी ज्यादा हताश और निराश दिखा। अब वही शख्स भारत और अमेरिका का मैच देखने पहुंचा, जहां सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी देखकर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने सूर्या की बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए फैन ने बेच दिया अपना ट्रैक्टर

IND vs USA मैच के बाद उस पाकिस्तानी फैन ने कहा कि, “आपको पता है कि मैं 3000 डॉलर में अपना ट्रैक्टर बेचकर भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए लिए आया था जिसमें हम हारे थे। मैं काफी मायूस था। लेकिन भारतीयों ने मुझे काफी सपोर्ट किया था। मुझे काफी अच्छे-अच्छे संदेश भेजे थे कि मुझे लगा कि मुझे भारत-अमेरिका मैच में भारत को सपोर्ट करना चाहिए।”

उस फैन ने आगे कहा कि, “मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि मैं ट्रैक्टर बेचकर बाबर आजम का मैच देखने के लिए आया हूं लेकिन आज सूर्या (सूर्यकुमार यादव) ने मेरा दिल जीत लिया। उन्होंने बहुत अच्छा खेला, बहुत मजा आया। ट्रैक्टर के पैसे इंडिया ने वसूल करवा दिए।”

#WATCH | New York, USA: “I sold my tractor for $3000 to watch the India vs Pakistan match, in which we lost. I was very disappointed… Surya has won my heart today. Tractor ke paise India ne vasool karva diye,” says a Pakistani fan on India’s win against US in the T20 World Cup. pic.twitter.com/9wJdoOjpRS

— ANI (@ANI) June 13, 2024

वहीं भारत-अमेरिका मैच की बात करें तो अमेरिकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 18.2 ओवरों में 111 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जीत में अर्शदीप सिंह के 4 विकेट और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक का अहम योगदान रहा। टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला 15 जून को कनाडा के खिलाफ होगा।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...