Skip to main content

ताजा खबर

सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान, टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या से बेहतर बताया!

सुनील गावस्कर ने दिया चौंकाने वाला बयान, टेस्ट क्रिकेट में नीतीश रेड्डी को हार्दिक पांड्या से बेहतर बताया!

Sunil Gavaskar and Nitish Reddy (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) हाल में ही युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। गावस्कर ने 21 वर्षीय खिलाड़ी को टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या से बेहतर करार दिया है।

बता दें कि हाल में मेलबर्न में खेले गए BGT सीरीज के चौथे मैच में, रेड्डी ने शानदार अंदाज में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। तो वहीं इस सीरीज के दौरान रेड्डी 294 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं। फिलहाल, इस सीरीज में वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि स्पोर्टस्टार के लिए लिखे अपने काॅलम में गावस्कर ने कहा- मेलबर्न टेस्ट ने भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा सितारों में से एक नीतीश कुमार रेड्डी को सामने ला दिया। वह आईपीएल में हैदराबाद फ्रेंचाइजी के लिए अपने प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट फैंस के ध्यान में आए थे।

हालांकि, उन्होंने प्रथम श्रेणी स्तर पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन इसका श्रेय अजीत अगरकर और बाकी सेलेक्टर्स को जाता है कि उन्होंने उसमें काफी कुछ देखा और उसे टेस्ट मैदान में उतारा।

गावस्कर ने आगे कहा- मेलबर्न टेस्ट मैच में जब भारत खराब स्थिति में था, तो उन्होंने शतक जड़ा, जिससे आने वाले समय के लिए उनकी जगह टीम में पक्की हो गई। टेस्ट क्रिकेट में हार्दिक पांड्या की अनुपलब्धता के बाद से, भारत एक ऐसे ऑलराउंडर की तलाश में है, जो मीडियम पेस गेंदबाजी करने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सके। रेड्डी की गेंदबाजी पर काम चल रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में वह निश्चित रूप से उस समय के हार्दिक पांड्या से बेहतर है।

खैर, देखने लायक बात होगी कि क्या 21 वर्षीय खिलाड़ी को इंग्लैंड दौरे के लिए भी भारतीय टीम में जगह मिलती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...

SM Trends: 14 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग 2026 में एक मैच के दौरान खिलाड़ियों की तीखी झड़प हो गई है। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर...

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...