Skip to main content

ताजा खबर

Sunil Gavaskar ने दिया Virat को ज्ञान, बोले-Kohli को सचिन से सीखना चाहिए एक काम

Sunil Gavaskar ने दिया Virat को ज्ञान बोले-Kohli को सचिन से सीखना चाहिए एक काम

(Image Credit- Instagram)

22 गज पर Virat Kohli अपनी शानदार कवर ड्राइव मारने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये शॉट खेलना उनको भारी पड़ जाता है। ऐसे ही कुछ गाबा टेस्ट मैच में भी देखने को मिला है, जहां वो कवर ड्राइव मारने के चक्कर में काफी जल्दी आउट हो गए औ अब कोहली को लेकर Sunil Gavaskar ने एक बड़ा बयान दे दिया है।

Sunil Gavaskar ने Virat Kohli को सचिन से सीखने को कहा

Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें Sunil Gavaskar ने Virat Kohli को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में गावस्कर ने कहा-  कोहली को सिर्फ अपने हीरो यानी की सचिन तेंदुलकर को देखने की जरूरत है, जिस तरह से तेंदुलकर ने अपने ऑफ साइड के खेल पर अपना धैर्य और नियंत्रण बनाए रखते हुए सिडनी में 241 रन बनाए थे। सचिन ने ऑफ साइड यानी की कवर में कोई शॉट नहीं खेला क्योंकि इससे पहले वो कवर में खेलने की कोशिश करते हुए आउट हो रहे थे। उन्होंने जो शॉट खेले वे काफी हद तक सीधे या ऑन साइड पर थे। आगे गावस्कर ने कहा कि- अपने मन पर काबू रखना चाहिए, Off Stump पर डिफेंड करेंगे। गावस्कर ये भी बोले कि कोहली को अपने ‘बॉटम हैंड’ खेल पर भरोसा करना चाहिए, कोहली के पास इतना शानदार बॉटम हैंड खेल है कि वो उस क्षेत्र में सीधे या मिडविकेट की ओर खेल सकते हैं।

Virat Kohli को लेकर इस वीडियो में की Sunil Gavaskar ने बात

हेजलवुड की गेंद पर कुछ इस तरह आउट हुए थे Virat Kohli

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

Virat Kohli के प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं

*Virat Kohli ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज शानदार तरीके से किया था।
*इस दौरान उन्होंने पर्थ में शतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
*एडिलेड टेस्ट में पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में विराट ने 11 रन ही बनाए।
*तो गाबा टेस्ट की पहली पारी में कोहली सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गया।

गाबा में कुछ नहीं कर पा रहे हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज

गाबा के मैदान पर तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं, दूसरी ओर टीम के बल्लेबाज अब धीरे-धीरे मेजबान टीम के गेंबाजों के खिलाफ सरेंडर करते जा रहे हैं। जहां एक बार फिर से यशस्वी को स्टार्क ने 4 रन पर आउट कर दिया। उसके बाद शुभमन गिल 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, तो विराट कोहली  3 रन बना पाए और साथ ही पंत भी गाबा में कुछ नहीं कर पाए।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...