Skip to main content

ताजा खबर

मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर घूमने निकले थे Virat Kohli और अनुष्का भाभी, दोनों की ये तस्वीर हुई वायरल

(Photo Source: Instagram)

BGT के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है और खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार भी है, इसी कड़ी में Virat Kohli के साथ भी वाइफ अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। साथ ही वो हर टेस्ट मैच को देखने स्टेडियम भी पहुंच रही है, इस बीच कपल की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

गजब का क्रेज देखने को मिलता है Virat Kohli का

जी हां, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया जहां-जहां मैच खेलने जा रही है, वहां-वहां Virat Kohli को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। कोहली के ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी फैन्स की भारी भीड़ उमड़ आती है, तो होटल में भी कोहली के साथ तस्वीर लेने की होड़ मची रहती है। ऐसे में हर दिन कोई ना कोई तस्वीर या वीडियो विराट कोहली से जुड़ा वायरल हो जाता है। आपको बता दें कि इस साल विराट कोहली ने अपने करियर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया था, इस फैसले तहत उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

Virat Kohli और अनुष्का फैन्स के कैमरों से बचते नजर आए

*Virat Kohli की एक तस्वीर हो रही है सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल।
*Brisbane से आई तस्वीर में विराट नजर आए अपनी वाइफ अनुष्का के साथ में।
*जहां इस कपल को टीम होटल के बाहर जाते हुए स्पॉट किया था एक फैन ने।
*अपनी मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर ये कपल निकला था बाहर घूमने के लिए।

Virat Kohli और अनुष्का की ये तस्वीर हो रही है वायरल

Virat Kohli and Anushka Sharma snapped outside the Team Hotel, Brisbane😍❤️ pic.twitter.com/wYoiS4nVhY

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) December 11, 2024

विराट और रोहित जमकर अभ्यास कर रहे हैं नेट्स में

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 तारीख से शुरू होगा, जिसे लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। पिंक बॉल टेस्ट मैच में ये दोनों खिलाड़ी सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, ऐसे में दोनों को अपना दम गाबा में दिखाना होगा और इसे देखते हुए विराट-रोहित अभ्यास पर पूरा फोकस कर रहे हैं साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चलना टीम के लिए काफी ज्यादा जरूरी है अब।

एक नजर डालते हैं दोनों के इस वीडियो पर

POV: Watching two modern-day greats @ImRo45 & @imVkohli in action! 😍

Intensity levels 🆙 2 DAYS TO GO for the Gabba Test! ⏳#AUSvINDOnStar 3rd Test 👉 SAT, 14th DEC, 5:20 AM onwards! | #ToughestRivalry #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/7fBkoIvamT

— Star Sports (@StarSportsIndia) December 12, 2024

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...