Skip to main content

ताजा खबर

सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया KL Rahul को मेगा ऑक्शन में कौनसी टीम करेगी टारगेट

KL Rahul And Sunil Gavaskar (Image Credit- Instagram)

इस बार IPL 2025 के लिए होने वाला मेगा ऑक्शन पूरे दो दिन चलेगा, वहीं इस ऑक्शन में KL Rahul, पंत, सिराज, शमी और श्रेयस अय्यर सहित कई स्टार खिलाड़ियों पर करोड़ों की रकम लगाई जाएगी। कौनसा खिलाड़ी किस टीम में जाएगा, इसे लेकर अलग-अलग कयास लगने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में सुनील गावस्कर ने केएल राहुल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

KL Rahul पर बरस पड़े थे LSG टीम के मालिक

सभी को पता था कि KL Rahul को LSG टीम रिलीज कर देगी, जिसका कारण था इस साल टीम मालिक का कप्तान राहुल को लताड़ लगाना। दरअसल, इस साल SRH टीम ने एक मैच में LSG टीम को बुरी तरह मात दी थी, जिसके बाद LSG टीम के मालिक Sanjiv Goenka का गुस्सा फूट पड़ा था और उन्होंने मैच के बाद बीच मैदान पर केएल राहुल को काफी कुछ सुना डाला था और वो चीज किसी को भी पसंद नहीं आई थी।

सुनील गावस्कर ने बता दिया KL Rahul की नई IPL टीम का नाम

*सुनील गावस्कर ने बल्लेबाज KL Rahul की नई IPL टीम को लेकर दिया बयान।
*मेगा ऑक्शन में CSK और RCB केएल को खरीदने का प्रयास करेगी-गावस्कर ।
*सुनील गावस्कर के मुताबिक शायद SRH टीम भी राहुल पर बोली लगा सकती है।
*बेंगलुरु केएल का HomeTown है, तो वो शायद RCB से खेलना पसंद करे-सुनील।

KL Rahul को लेकर सुनील गावस्कर ने इस वीडियो में की बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

सुनील गावस्कर ने ईशान किशन को लेकर भी दिया बयान

IPL के मेगा ऑक्शन से पहले MI टीम ने हार्दिक के अलावा रोहित, बुमराह, तिलक और सूर्यकुमार को रिटेन किया है, वहीं टीम ने ईशान किशन का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में सुनील गावस्कर ने ईशान किशन को लेकर भी बात की, उन्होंने बताया कि दिल्ली टीम एक अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश में है और ऐसे में DC टीम ऑक्शन में ईशान किशन को टारगेट कर सकती है। अब देखना अहम होगा की ईशान की नई टीम कौनसी होती है।

एक नजर डालते हैं पूर्व दिग्गज के इस वीडियो पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

4/30 का घातक स्पेल! गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, कुंबले और श्रीनाथ के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल

NZ vs IND: Gurnoor Brar Bags 4/30 Against New Zealand to Register Third-Best ODI Figures by an Indian in NZ (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड...

SM Trends: 7 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर...

NZ vs IND: ग्लेन फिलिप्स के क्रीज पर आते ही रोहित-विराट ने किया ‘यू कांट सी मी’ सेलिब्रेशन, देखें वीडियो

Rohit Sharma and Virat Kohli Welcome Glenn Phillips with WWE-Inspired Celebration in Wellington (image via SonyLiv) 7 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के...

‘2027 वर्ल्ड कप टीम के प्रबल दावेदार’ – अश्विन ने की तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की तारीफ

Ashwin praises Anshul Kamboj, hints at 2027 WC squad spot (image via X) पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उभरते हुए तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज की जमकर तारीफ की है।...